Monkey Saves Child Falling From Balcony Viral Video: यह वीडियो विज्ञान और विश्वास के बीच की उस महीन रेखा पर खड़ा है, जहां हर कोई अपनी धारणा के अनुसार अर्थ निकाल रहा है हिंदू धर्म में वानरों को हनुमान जी का प्रतीक माना जाता है, इस वीडियो ने लाखों लोगों की आस्था को और मज़बूत किया है, जो इसे 'ईश्वरीय हस्तक्षेप' मान रहे हैं विशेषज्ञों का तर्क है कि बंदर का अचानक प्रकट होना और उसकी शारीरिक गति (Physics) सामान्य से कुछ अलग लग रही है, जो आज के समय में हाई-क्वालिटी AI टूल्स से संभव है, वीडियो की सच्चाई चाहे जो भी हो, इसके पीछे का संदेश— संकट में कोई बचाने वाला ज़रूर आता है, लोगों के दिलों को गहराई से छू रहा है वर्तमान में इस वीडियो के मूल स्रोत (Original Source) की पुष्टि नहीं हुई है, यह कहां का है और कब का है, इसकी जांच जारी है.