Haldwani Private Eye Hospital Patient Death Controversy: यह मामला मेडिकल एथिक्स और निजी अस्पतालों की जवाबदेही पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाता है, बताया जा रहा है कि युवक अपनी आंखों के सामान्य ऑपरेशन के लिए आया था, लेकिन दो सर्जरी के बाद उसकी हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक दुखी युवक पुलिसकर्मी की छाती से लगकर रो रहा है, पुलिसकर्मी ने भी किसी बड़े भाई की तरह उसे ढांढस बंधाया, जो पुलिस के मानवीय पक्ष को दर्शाता है, हल्द्वानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकेगी, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग को इस अस्पताल की मान्यता और डॉक्टरों की योग्यता की तुरंत जांच करनी चाहिए.