Mumbai Local First Non-AC Closed Door Rake: यह फैसला सुरक्षा और व्यवहारिकता (Practicality) के बीच एक बड़े टकराव को जन्म दे रहा है, यात्रियों का आरोप है कि नीति निर्माताओं ने मुंबई की जमीनी हकीकत और वहां की भीड़ को नजरअंदाज कर यह फैसला लिया है, एसी लोकल में तो तापमान नियंत्रित रहता है लेकिन नॉन-एसी में केवल पंखे इतनी गर्मी और भीड़ के बीच वेंटिलेशन के लिए पर्याप्त नहीं होंगे, जहां एक तरफ प्रशासन का ध्यान गिरते हुए यात्रियों को बचाना है, वहीं दूसरी तरफ बंद कोच में ऑक्सीजन की कमी और अधिक गर्मी के कारण बेहोश होने का खतरा बढ़ गया है, मांग उठ रही है कि यदि दरवाजे बंद करने हैं, तो पूरे रेक को एयर-कंडीशन्ड (AC) बनाना अनिवार्य होना चाहिए, जैसा कि मेट्रो ट्रेनों में होता है अभी यह ट्रेन ट्रायल और सीमित रन पर हो सकती है, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रिया ने रेलवे को बैकफुट पर धकेल दिया है.