Car Windshield Sunshade: गर्मियों के दौरान कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच जाता है. ऐसे में अगर कार कुछ घंटों तक धूप में खड़ी रहे, तो उसके केबिन का तापमान इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि कार में बैठकर ड्राइविंग करना मुश्किल हो जाता है. कार के अंदर बैठते ही स्टीयरिंग व्हील गर्म महसूस होता है साथ ही साथ सीटें इतनी गर्म हो जाती है कि कई बार ड्राइविंग सीट पर बैठने वाले की पीठ जलने लगती है. डैशबोर्ड भी तेज धूप की वजह से कई बार काफी गर्म हो जाता है. इतना ही नहीं, लगातार धूप में खड़ी रहने से कार के इंटीरियर पर भी असर पड़ सकता है. इसी समस्या से बचने के लिए कई लोग विंडशील्ड सनशेड (Windshield Sunshade) का इस्तेमाल करते हैं.
यह कार में लगने वाली एक ऐसा एक्सेसरी है, जिसे कार की फ्रंट विंडशील्ड के अंदर लगाया जाता है, ताकि सूरज की सीधी किरणें कार के केबिन में कम आए. हालांकि, कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या यह एक्सेसरी वास्तव में फायदेमंद है या सिर्फ एक अतिरिक्त खर्च है.
1. केबिन को गर्म होने से बचाए
अगर आपकी कार लंबे समय से धूपमें खड़ी है तो ऐसे में संभव है कि कार के अंदर धूप सीधेतौर पर घुस सकती है और इससे कार के अंदर का केबिन पूरी तरह से गर्म हो जाता है. इसे ठंडा करने या सामान्य बनाने के लिए आपको अपनी कार में विंडशील्ड सनशेड लगानी चाहिए. इसे लगाने से केबिन सामान्य रहता है, जिससे कार के अंदर धूप नहीं घुसती है.
2. AC जल्दी असर करना
अगर आपकी कार धूप में खड़ी रहती है तो कार के अंदर का तापमान बढ़ जाता है. इस स्थिति में AC सामान्य रूप से काम करने के बजाय ठीक तरीके से काम नहीं करता है और तापमान गर्म ही रह जाता है. वहीं, अगर आप कार पर विंडशील्ड सनशेड का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में कार का ऐसी जल्दी और अच्छी तरीके से काम करता है.
3. सनशेड खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान
अगर आप विंडशील्ड सनशेड का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में सही सनशेड को चुनना बेहद जरूरी होता है. इसके लिए आपको विंडशील्ड सनशेड की क्वालिटी और उसके मटेरियल को ध्यान में रखना चाहिए. रिफ्लेक्टिव और मल्टी-लेयर मटेरियल वाले सनशेड बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और लंबे समय तक टिकते हैं. ऐसा सनशेड चुनें जिसे आसानी से मोड़कर कार में रखा जा सके साथ ही साथ आपको ऐसे मॉडल को लेना चाहिए, जो आलपकी कार में आसानी से फिट हो सके.