Honda Elevate vs Maruti Brezza: भारत में कारों का क्रेज लोगों में काफी ज्यादा है. देश में जीएसटी कम होने के बाद से कार की बिक्री में और भी ज्यादा इजाफा हुआ है. कई कॉम्पैक्ट SUV कारें अब अपनी कीमत से घटकर काफी अच्छे डिस्काउंट पर मिल रही हैं. हालांकि, देखा जाए तो भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों का दबदबा लंबे समय से बना हुआ है. यहग कारें अच्छी रोड प्रेजेंस के साथ एक दमदार इंजन के साथ बाजार में बिकती हैं. अगर आप ऐसी ही कोई कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Honda Elevate vs Breeza में से किसी एक को ले सकते हैं.
दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं, जो न केवल फीचर्स और परफॉर्मेंस में बेहतरीन हैं, बल्कि कीमत में भी काफी किफायती मानी जाती हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारों के बीच के अतंर के बारे में.
Honda Elevate vs Maruti Brezza: किसकी परफॉर्मेंस ज्यादा दमदार?
परफॉर्मेंस की बात करें तो वैसे तो दोनों ही कारें काफी दमदार पावर और परफॉर्मेंस के साथ आती हैं. बात की जाए अगर Honda Elevate की तो इस कार में आपको 1.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो 119 bhp की पावर देने के साथ 145 nm का टॉर्क जनरेट करके देता है. वहीं, Honda Elevate में आपको 16.92 की शानदार माइलेज भी मिल जाती है. बात करें अगर Maruti Breeza की तो इस कार में आपको 1.5 लीटर का K सीरीज इंजन वह भी Smart Hybrid Technology मिल जाती है. वहीं, इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प देखने के लिए मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: लेना चाहते हैं कॉम्पैक्ट SUV? Hyundai venue vs Maruti Breeza में से क्या रहेगी बेहतर, जानें अंतर
किस कार में मिलते हैं ज्यादा फीचर्स?
दोनों ही कारों में फीचर्स को लेकर भी कड़ा मुकाबला देखा जाता है. Honda Elevate में आपको LED हेडलैंप्स, DRL स्ट्रिप और कार प्ले का फीचर ऑफर किया जाता है. वहीं, कार में आपको 10.25 इंच की टचस्क्रीन के साथ ही सेफ्टी के तौर पर ADAS का भी फीचर दिया जाता है. बात की जाए अगर Maruti Breeza की तो इस कार में आपको ABS और EBD के अलावा 360 डिग्री कैमरा और 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिल जाता है. साथ ही साथ वायरलेस चार्जिंग क्रूज कंट्रोल का भी ऑप्शन गाड़ी में दिया जाता है.