Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > किन गाड़ियों को टक्कर देता है अर्बन क्रूज़र ईबेला का बेस वैरिएंट E1? जानें इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में

किन गाड़ियों को टक्कर देता है अर्बन क्रूज़र ईबेला का बेस वैरिएंट E1? जानें इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में

Toyota Urban Cruiser Ebella base variant vs Rivals: यह टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक काार है, जो अपने सेगमेंट की अन्य कारों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है. हालांकि, अभी इसकी कीमत को लेकर कंपनी द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया है. आइए जानते हैं यह कार अपनी सेगमेंट की किन गाड़ियों को टक्कर देती है.

Written By:
Published: January 27, 2026 13:42:00 IST
Last Updated: 2026-01-27 13:45:15

Mobile Ads 1x1

Toyota Urban Cruiser Ebella base variant vs Rivals: इन दिनों ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अर्बन क्रूज़र ईबेला को लेकर काफी चर्चा है. यह कार लॉन्च होने से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है. ई बेला का बेस वैरिएंट E1 कई सेफ्टी फीचर्स से लैस माना जा रहा है. यह गाड़ी मार्केट में उतरने से पहले ही अपने कॉम्पिटीटर्स की परेशानियों को बढ़ा रही है. ई बेला का यह वैरिएंट आधिकारिक तौर पर फरवरी यानि अगले महीने में लॉन्च होगा. वहीं इस कार के प्रोडक्शन वर्जन को 20 जनवरी 2026 को सामने लाया जा चुका है.

1. मारुति ई विटारा 

मारुति अपनी ग्रैंड विटारा का अपडेटेड वर्जन ई विटारा को मार्केट में उतारने के लिए तैयार है. ईबेला और विटारा दोनों ही एक मिड साइज एसयूवी हैं, जो एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. हालांकि, ईबेला का बेस वैरिएंट 18 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च हो सकता है. इसके मुकाबले ई विटारा की कीमत थोड़ी कम हो सकती है. 

2. महिंद्रा BE 6

पिछले साल मार्केट में उतरी महिंद्रा BE 6 ईबेला E1 को जबरदस्त टक्कर दे सकती है. हालांकि, पावर और टॉर्क दोनों के ही मामले में BE 6  ईबेला से आगे निकल जाती है . ईबेला 189 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है वहीं ई विटारा 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है. ईबेला FWD ड्राइव के साथ आती है तो वहीं, BE 6 RWD ड्राइव के साथ आती है. 

3. टाटा कर्व EV

टाटा कर्व ईवी एक इलेक्ट्रिक कार है, जो अपने सेगमेंट में ईबेला के बेस वैरिएंट को टक्कर देता है. टाटा कर्व साइज में एक बड़ी एसयूवी है, जिसकी चार्जिंग रेंज 430 से 502 किलोमीटर के बीच है. वहीं, फुल चार्जिंग में ईबेला की रेंज 440 से 543 किलोमीटर है. 

4. हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक

हुंडई ने हाल ही में 17 जनवरी 2026 को मार्केट में क्रेटा की नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है. यह कार टॉर्क, पावर और बैटरी रेंज के मामले में ईबेला को कड़ी टक्कर देती है.

Tags:

MORE NEWS