VW Taigun vs Kia Seltos: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों का दबदबा लंबे समय से बना हुआ है. भारतीय बाजार में VW Taigun को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है. वहीं, दूसरी ओर Kia Seltos के नए मॉडल को भी भारत में लॉन्च किया जा चुका है. दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं, जो न केवल फीचर्स और परफॉर्मेंस में बेहतरीन हैं, बल्कि कीमत में भी काफी किफायती मानी जाती हैं. VW Taigun को लेकर मार्केट में काफी चर्चा है.
अगर आप दोनों कारों में से किसी एक को लेने के लिए कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसी स्थिति में VW Taigun vs Kia Seltos दोनों में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों के बीच के अंतर के बारे में.
फीचर्स में क्या है अंतर?
VW Taigun में आपको 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने के अलावा वायरलेस ऑटो-ऐप्पल कार प्ले मिलता है. इसके साथ ही साथ आपको ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर भी देखने के लिए मिल सकता है. वहीं, नई जनरेशन किआ सेल्टॉस में आपको 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने के साथ ही 12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10-वे पावर ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड सीट्स भी मिलती हैं. इतना ही नहीं इस कार में भी आपको Level-2 ADAS, एबीएस और ईबीडी, का ऑप्शन देखने के लिए मिलता है.
परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा सही?
VW Taigun में आपको 1.5L TSI पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा कार की परफॉर्मेंस स्पीड और माइलेज के हिसाब से भी अच्छी मानी जाती है. वहीं, किआ सेल्टॉस में आपको पेट्रोल और डीजल दोनों में मिलती है. यह कार 1.5 लीटर की क्षमता के साथ आती है. इसके नेचुरल एस्पिरेटिड में यह कार 115 PS की पावर देने के साथ ही 144 Nm का टॉर्क भी जरेट करती है.