Bike Brake Tips: बाइक चलाते समय हमेशा आपको ब्रेकिंग का ध्यान रखना चाहिए. बाइक को कुछ इस तरह ही ड्राइव करना चाहिए, जिससे आपको अचानक भी ब्रेक लगानी हो तो ब्रेक आसानी से लग सके. अक्सर लोगों के मन में यह कंफ्यूजन रहती है कि बाइक को रेकने के लिए अगली ब्रेक मारनी चाहिए या फिर पिछली ब्रेक लगाना ज्यादा सही होता है. अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. अगर आपके ब्रेक मारने का तरीका गलत है तो ऐसे में कई बार एक्सीडेंट भी हो सकता है.
बाइक अगर तेज रफ्तार में हो तो ऐसे में अचानक से एक ही ब्रेक लगाने से कई बार बाइक स्लिप होकर पलट भी सकती है. इसलिए बाइक को रोकते समय हमेशा आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए. चलिए जानते हैं बाइक रोकने के लिए कौन सी ब्रेक लगाएं.
बाइक रोकने के लिए कौन सी ब्रेक मारना सही?
बाइक रोकने के लिए आपको हमेशा सही तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए. बाइक रोकने का सही तरीका है कि आपको बाइक को रोकते समय हमेशा अलगी और पिछली दोनों ब्रेक मारनी चाहिए. दरअसल, दोनों ब्रेक मारने से आपकी बाइक का बैलेंस बना रहता है. इसके लिए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि 70 फीसदी तक पिछली ब्रेक लगानी चाहिए और 30 प्रतिशत के आस-पास अगली ब्रेक लगाना सही होता है. अगर आप केवल पिछली ब्रेक ही लगाते हैं तो संभव है कि बाइक पलट सकती है. अगर आप तेज रफ्तार बाइक को तुरंत रोकना चाहते हैं तो इसके लिए हमेशा दोनों ब्रेक लगाना जरूरी माना जाता है.
ये भी पढ़ें:- नई बाइक खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, बेहद काम आएंगे ये तरीके, डील बनेगी और ज्यादा किफायती
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अगर आप बाइक राइड कर रहे हैं तो ब्रेक लगाने को लेकर कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए. अगर आप सिर्फ फ्रंट ब्रेक लगाते हैं तो ऐसा करने से बाइक स्लिप हो सकती है. वहीं, अचानक जोर से ब्रेक मारना भी बाइक को रोकने का सही तरीका नहीं माना जाता है. इसके अलावा आपको मोड़ पर यह ध्यान रखना चाहिए कि तेजी से ब्रेक मारनी से बचना चाहिए. ऐसा करने से मोड़ पर फिसलने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है.