Live TV
Search
Home > Uncategorized > Amravati Video Scandal: अश्लील तस्वीरें लीं, वीडियो बनाए और पीड़ितों को… अमरावती सेक्स स्कैंडल केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने परिजनों से की ये अपील

Amravati Video Scandal: अश्लील तस्वीरें लीं, वीडियो बनाए और पीड़ितों को… अमरावती सेक्स स्कैंडल केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने परिजनों से की ये अपील

Amravati Obscene Video: अमरावती अश्लील वीडियो मामले में एक आरोपी की पहचान अयान अहमद तनवीर के रूप में हुई है, जो अमरावती जिले के परतवाड़ा का निवासी है. उसे 11 अप्रैल को तब हिरासत में लिया गया था, जब कुछ महिलाओं और लड़कियों के साथ उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 15, 2026 21:43:09 IST

Mobile Ads 1x1

Amravati Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में कई महिलाओं और लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो का मामला बढ़ता जा रहा है. इस मामले लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं पुलिस की जांच और कार्रवाई भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो को ऑनलाइन शेयर करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी की पहचान अयान अहमद तनवीर के रूप में हुई है, जो अमरावती जिले के परतवाड़ा का निवासी है. उसे 11 अप्रैल को तब हिरासत में लिया गया था, जब कुछ महिलाओं और लड़कियों के साथ उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए.

आरोपी ने पीड़ितों को बदनाम करने के लिए किया ये काम

परतवाड़ा पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया, पीड़ित नाबालिग प्रतीत होती हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें बहला-फुसलाकर उनकी मर्जी के खिलाफ अश्लील तस्वीरें लीं, वीडियो बनाए और पीड़ितों को बदनाम करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और सबूत जुटाने के लिए उसकी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 294 (अश्लील सामग्री की बिक्री और वितरण), पॉक्सो की धारा आठ और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिवारों से की ये अपील

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से किसी ने भी इस मामले में पुलिस से संपर्क नहीं किया है. पुलिस ने पीड़ितों और उनके परिवारों से आगे आकर मामले में सहयोग करने की अपील की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी.  पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बीजेपी सांसद अनिल बोंडे ने की ये मांग

दूसरी तरफ बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने दावा किया कि इस मामले में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं. उन्होंने एसआईटी और साइबर कर्मियों द्वारा इसकी जांच की मांग की. उन्होंने दावा किया कि एक गिरोह ने (ऐसे अपराधों के लिए) स्नैपचैट और व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए थे. उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपी का मोबाइल फोन जब्त करना चाहिए और उसके साथियों के साथ हुई बातचीत का पता लगाना चाहिए.

MORE NEWS