Live TV
Search
HomeVideosदिल्ली में मौत की लपटों से बचने के लिए ‘बिजली के तारों’ पर चला शख्स, स्वरूप नगर में पारिवारिक विवाद में लगी भीषण आग!

दिल्ली में मौत की लपटों से बचने के लिए ‘बिजली के तारों’ पर चला शख्स, स्वरूप नगर में पारिवारिक विवाद में लगी भीषण आग!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-16 15:58:05

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर, अमृत विहार में एक रिहायशी इमारत की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई पुलिस के अनुसार, यह आग एक पारिवारिक विवाद के चलते लगी या लगाई गई, आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद एक शख्स फंस गया जान बचाने का कोई रास्ता ना देख, वह शख्स खिड़की से बाहर निकला और सड़क पर लटक रही बिजली की नंगी तारों पर कदम रख दिया, वह सावधानी से उन तारों के सहारे आगे बढ़ा, जबकि पीछे आग की लपटें उसे छूने ही वाली थीं, पुलिस और दमकल कर्मियों ने समय रहते वहां पपहुंचकर उसे तारों से सुरक्षित नीचे उतारा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Amrit Vihar Delhi Fire Family Dispute: यह घटना दिखाती है कि अत्यधिक संकट के समय इंसान अपनी जान बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद घर के सामान में आग लगा दी गई पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आग किसने लगाई, बिजली की तारों पर चलना जानलेवा हो सकता था, लेकिन उस समय शख्स के पास कोई और विकल्प नहीं बचा था यह चमत्कार ही था कि उसे करंट नहीं लगा या तार नहीं टूटी, दिल्ली पुलिस के जवानों ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए सीढ़ी और अन्य उपकरणों की मदद से युवक को तारों से नीचे उतारा, दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की कई गाड़ियों ने करीब एक घंटे तक संघर्ष किया ताकि आग आसपास के मकानों में ना फैल सके.

MORE NEWS