Live TV
Search
HomeVideosकटनी में पुलिस ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वायरल वीडियो में DJ भी पुलिस के साथ मिलकर बरसा रहा है लाठियां!

कटनी में पुलिस ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वायरल वीडियो में DJ भी पुलिस के साथ मिलकर बरसा रहा है लाठियां!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-22 12:27:43

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया जब 'समय' और 'संगीत' के बीच विवाद छिड़ गया दरअसल, दूल्हे की बारात ले जा रही गाड़ी रास्ते में पंचर हो गई, जिसके कारण बारात को पहुंचने में 2 घंटे की देरी हो गई, जब बारात वेन्यू पर पहुंची, तो डीजे संचालक ने म्यूजिक बजाने से मना कर दिया क्योंकि 11 बजे उसकी दूसरी बुकिंग थी, इस पर नशे में धुत कुछ बारातियों ने डीजे वाले की पिटाई कर दी शिकायत मिलते ही पुलिस पहुंची और फिर जो हुआ वह किसी फिल्म से कम नहीं था— पुलिस ने बारातियों को सबक सिखाया और खुद डीजे वाले ने भी लाठी थामकर अपनी पिटाई का बदला लिया.

Katni MP Wedding Fight DJ Operator Viral Video: यह घटना दिखाती है कि कैसे छोटी सी बात पर अनियंत्रित व्यवहार भारी पड़ सकता है, रात 11 बजे के बाद शोर-शराबे पर कानूनी पाबंदी और डीजे संचालक की अगली प्रतिबद्धता ने विवाद को जन्म दिया, वायरल वीडियो में सबसे चौंकाने वाला दृश्य वह है जहां डीजे संचालक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बारातियों पर लाठियां भांज रहा है, कटनी पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने और मारपीट के आरोप में कई बारातियों के खिलाफ कार्रवाई की है, लोग इस वीडियो को शेयर कर लिख रहे हैं— डीजे वाले बाबू ने गाना तो नहीं बजाया, पर बारातियों का बैंड ज़रूर बजा दिया.

MORE NEWS