Live TV
Search
HomeVideosलखनऊ में ‘आग का तांडव’, विकासनगर की 500 झुग्गियां जलकर खाक, एक के बाद एक फटे 20 से ज्यादा सिलेंडर!

लखनऊ में ‘आग का तांडव’, विकासनगर की 500 झुग्गियां जलकर खाक, एक के बाद एक फटे 20 से ज्यादा सिलेंडर!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-16 22:20:36

राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे भीषण आग लग गई, आग एक झुग्गी से शुरू हुई और तेज़ हवाओं के कारण देखते ही देखते 500 से अधिक झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया, झुग्गियों में अवैध रूप से रखे गए छोटे गैस सिलेंडरों (एलपीजी) में एक के बाद एक 20 से अधिक धमाके हुए, जिससे आग बुझाने में दमकल कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, इस बस्ती में रहने वाले अधिकांश लोग असम और अन्य राज्यों के प्रवासी हैं, जो शहर में कूड़ा बीनने का काम करते हैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मौके का मुआयना किया और प्रभावितों के लिए रैन बसेरों में ठहरने और खाने-पीने का इंतजाम करने के आदेश दिए हैं.

Lucknow Vikas Nagar Slum Fire 2026: यह भीषण आग लखनऊ के शहरी प्रबंधन और सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े करती है, जिला प्रशासन के अनुसार करीब 280 से 500 झुग्गियां पूरी तरह जल गई हैं, हालाँकि राहत की बात यह है कि शुरुआती रिपोर्टों में किसी की जान जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन करोड़ों की संपत्ति खाक हो गई है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें भी तैनात की गईं, ज़िलाधिकारी (DM) विशाख जी. ने पीड़ितों को तत्काल सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू की है, माना जा रहा है कि खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ या शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद प्लास्टिक और लकड़ी से बनी झुग्गियों ने तुरंत आग पकड़ ली, पीड़ितों में शामिल कई परिवारों ने अपनी जीवन भर की जमापूंजी खो दी है, प्रशासन अब इन लोगों के पुनर्वास के लिए योजना बना रहा है.

MORE NEWS