सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो शादी के जश्न के नाम पर की जाने वाली हरकतों की एक काली सच्चाई बयां कर रहा है. वीडियो में यह देखा जा सकता है कि अपनी शादी के सबसे खास दिन पर सजी-धजी बैठी एक दुल्हन को कुछ लोग आकर घेर लेते हैं और मजाक के नाम पर उसके चेहरे और पूरे शरीर पर सफेद झाग (संभवतः शेविंग फोम या स्प्रे) डालना शुरू कर देते हैं. दुल्हन इस अचानक हुए हमले से इतना घबरा और डर जाती है कि वो फूट-फूटकर रोने लगती है, हद तब हो जाती है जब दुल्हन अपना चेहरा छुपाती-छुपाती थक जाती है मगर लोग तब भी नहीं रुकते.
वायरल वीडियो के बहार आते ही सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. दुल्हन को अपने इस खास मौके पर रोता देख लोगों को इस कदर गुस्सा आया कि सभी ने यह प्रैंक के नाम पर की गई घटिया हरकत करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी की, देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.