Bike Accident Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बाइक के नीचे अचानक कुत्ते के आ जाने के बाद बाइक सवार बेहद बुरी तरह फिसलते हुए नजर आ रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं. और सुरक्षित तरीके से बाइक चलाने की बात कह रहे हैं. लोग इस दुर्घटना का कारण अत्यधिक रफ्तार और घोर लापरवाही के मेल को मान रहे हैं.
इसके अलावा, इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में ज़्यादा जागरूकता फैलाने का अवसर भी ले रहे हैं.
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक सुनसान सड़क पर काफी तेज गति से एक बाइक आती है. अचानक एक कुत्ता अचानक सड़क पार करने के लिए दौड़कर सामने आ जाता है. बाइक और कुत्ता के बीच टक्कर हो जाती है. इसके बाद काफी दूर तक बाइक सवार कुत्ते के साथ सड़क पर घिसटते चले जाते हैं. वीडियो देखकर कोई भी आसानी से अंदाजा लगा सकता है कि यह दुर्घटना कितनी खतरनाक और गंभीर थी.
इन कुत्तों का भी सड़क से उठना जरूरी है एक इंसान को इस कुत्ते ने घायल किया है। https://t.co/gJs3T02Bh1
— देश आपका जिम्मेदारी आपकी( जल है तो कल है) (@bhola70) May 22, 2026
यह भी पढ़ें – ये सड़क है या फिल्म सेट? हाईवे पर दुल्हन बन स्टंट करती युवती पर भड़के लोग
लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस दुर्घटना का मुख्य कारण अत्यधिक रफ़्तार थी. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब आप समझ गए होंगे कि हेलमेट पहनना इतना ज़रूरी क्यों माना जाता है. वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सुरक्षा नियम हमारी जान के लिए सबसे बड़ी ढाल का काम करते हैं, एक ऐसी ढाल जिसे लोग बहुत आसानी से इग्नोर कर देते हैं. इस तरह के कई कमेंट इस वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा, इस वीडियो पर 50 लोगों ने कमेंट भी किए हैं.
यह भी पढ़ें – 3 पहिए का जीप! 112 नंबर की पुलिस गाड़ी का पहिया निकलकर हुआ फरार, लोग बोले- 112 से 111 हो गया…