Chhapra Burial Dispute : बिहार के छपरा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ गांव में घर के सामने सव दफनाने को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. जानकारी के मुताबिक, एक परिवार के निजी जमीन को लेकर ये विवाद हुआ है. मामले में परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है.
शव दफनाने को लेकर खड़ा हुआ विवाद
सतुआ गांव में रहने वाला मुकेश कुमार के परिवार ने आरोप लगाया कि उनके घर के सामने जमीन पर एक मुस्लिम परिवार ने शव को दफनाया है. परिवार ने कहा कि जिस स्थान पर शव दफन किया गया है, वह उनके कर के सामने है और जमीन के मालिक को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. परिवार ने बताया कि शव दफन की जानकारी मिलते ही उन्होंने इस बात का विरोध किया, लेकिन दोनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई. जिसके बाद अब इस मामले पर परिवार प्रशासन से जांच की गुहार लगा रहा है,
जमीन को लेकर विवाद
परिवार ने दावा किया है जब लोगों ने शव दफनाने को लेकर विरोध किया, तो उन्हें बताया गया कि ये जमीन निजी है और यहां शव को दफन किया जा सकता है. इसी बात को लेकर विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया. हालांकि, जमीन का असली मालिक कौन है और शव दफनाने की वैधानिक स्थिति क्या थी? इस सवाल का प्रशासन पता लगा रहा है. विवाद के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई है. अब सभी की निगाहें केवल प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है.
ये भी पढ़ें: ओडिशा तट पर बड़ा हादसा; 24 लोगों से भरा जहाज समंदर में डूबा, सिर्फ 2 का हुआ रेस्क्यू
निष्पक्ष जांच की मांग
इस मामले को लेकर मुकेश कुमार श्रीवास्तव के परिवार ने जमीन का कागज की जांच कराने की मांग की है. परिवार ने कहा कि मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच होने चाहिए. ताकी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर वास्तविक स्थिति का पता लग सके. फिलहाल मामले में प्रशासन की तरफ से कोई स्थिति साफ नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा! 14वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर, अस्पताल में तोड़ा दम; ठेकेदार हिरासत में