Live TV
Search
Home > बिज़नेस > PM KUSUM Yojana: किसानों को कैसे मिलेगी फ्री बिजली? कौन उठा सकता है योजना का लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया

PM KUSUM Yojana: किसानों को कैसे मिलेगी फ्री बिजली? कौन उठा सकता है योजना का लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया

PM KUSUM Yojana केवल ग्रामीण इलाकों में ही नहीं बल्कि, शहरों में भी काफी सफल मानी जाती है. इस योजना के तहत सरकार द्वारा आम लोगों को सब्सिडी भी दी जाती है. चलिए विस्तार से जानते हैं इस योजना के बारे में और कौन और कैसे इस योजना का लाभ उठा सकता है.

Written By:
Last Updated: 2026-06-10 10:57:09

Mobile Ads 1x1

PM KUSUM Yojana: अक्सर सरकार किसानों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं लेकर आती रहती है. ताकि, इन लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. देश में किसानों को हो रह समस्याओं और उनके कर्ज को देखते हुए कुछ कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. ऐसे ही सरकार द्वारा किसानों को PM KUSUM Yojana का फायदा दिया जा रहा है. इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप मुहैया कराके किसानों को फ्री बिजली की सुविधा दी जा रही है ताकि इनपर बिजले के बिल या फिर सिंचाई का कर्ज का बोझ न पड़े. अक्सर किसानों को सिंचाई, बुवाई और फसल से जुड़ी किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है.

क्या है PM KUSUM Yojana?

देखा जाए तो PM KUSUM Yojana एक ऐसी स्कीम है, जिसके जरिए किसानों को सौर ऊर्जा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस योजना से जुड़ने पर उनकी आर्थिक स्थिति न केवल मजबूत होगी बल्कि, देश के किसान सशक्त भी बनेंगे. इस योजना के जरिए किसानों की पेट्रोल और डीजल के साथ ही बिजली पर भी निर्भरता कम हो सकेगी. केंद्र सरकार ने किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और खेती की लागत कम करने के के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) योजना शुरू की है. हालांकि, यह कोई नई योजना नहीं है, जो हाल ही में लॉन्च की गई है बल्कि, इस योजना को साल 2019 में ही लॉन्च किया जा चुका है.  

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

पीएम कुसुम योजना का लाब उठाने के लिए आपका किसान होना जरूरी है. अगर आप एक किसान हैं तो इस योजना के तहत लाभ ले सकते हैं. अगर किसी के पास अपनी किसानी जमीन या लीज पर लिए गए खेत हैं तो वह भी योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा किसानों के समूह और सहकारी समितियों को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है. वहीं, किसान उत्पादक संगठन और पंचायत को भी इस योजना के तहत सौर ऊर्जा से फ्री बिजली मुहैया कराई जाती है. इस योजना का लाब उठाने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इसका आवेदन कर सकते हैं. 

पीएम कुसुम योजना के उद्देश्य

पीएम कुसुम योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाले सिंचाई पंप मुहैया कराना है. अगर किसान बिजली का एक्स्ट्रा प्रोडक्शन करते हैं तो इससे बेचकर पैसे भी कमा सकते हैं. इसके अलावा किसानों की इनकम बढ़ाने में मदद करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना भी इस योजना का मुख्य उद्देश्य है. इस योजना के तहत कृषि क्षेत्र में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और किसानों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य माना जाता है. 

क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया? 

PM KUSUM Yojana का आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा. आप चाहें तो PM-Kusum Mobile App  डाउनलोड करके भी आवेदन कर सकते हैं. अब आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मेंजरूरी जानकारी भरनी है साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी है. अब मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें. अब आपको सभी जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ लेना है और आवेदन फॉर्म को जमा कर देना है. संबंधित विभाग द्वारा इस प्रक्रिया की जांच कर इसे मंजूरी दी जाएगी. आवेदन करते समय आपको यह जानकारी भी देनी होगी कि आपको कितने सौर ऊर्जा पंप चाहिए. 

MORE NEWS