Keshav Maharaj Replaced Mitchell Santner: IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस की टीम ‘हनुमान भक्त’ खिलाड़ी की एंट्री हो गई है. मुंबई के स्टार कीवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर कंधे की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह मुंबई इंडियंस की टीम में साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज की एंट्री हुई है. केशव महाराज आईपीएल में मिचेल सैंटनर के लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए गए हैं. मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम बेहद खराब फॉर्म से गुजर रही है.
ऐसे में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को उम्मीद है कि शायद केशव महाराज के आने से टीम की किस्मत में थोड़ा बदलाव हो. IPL की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ‘मुंबई इंडियंस ने साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को मिचेल सैंटनर की जगह टीम में शामिल किया है. मिचेल सैंटनर आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं, क्योंकि उनके बाएं कंधे में चोट लग गई थी.
मिचेल सैंटनर को कैसे लगी थी चोट?
कीवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में चोटिल हो गए थे. सीएसके की पारी के फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी. बाउंड्री लाइन पर कार्तिक शर्मा का कैच पकड़ते हुए मिचेल सैंटनर के कंधे में गंभीर चोट लग गई थी. इसके चलते उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा था. मिचेल सैंटनर की चोट गंभीर है, जिसे ठीक में ज्यादा समय लगेगा. ऐसे में वह आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. फिलहाल वे रिहैब कर रहे हैं. अब केशव महाराज आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए स्पिनर की भूमिका निभाएंगे. जानें केशव महाराज का आईपीएल करियर कैसा रहा है.
आईपीएल में खेल चुके केशव महाराज
साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज आईपीएल में खेल चुके हैं. साल 2024 में केशव महाराज ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया था. हालांकि वह सिर्फ 2 ही मैच खेल पाए थे, जिसमें 2 विकेट चटकाए थे. केशव महाराज ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेला था. भारत के मैदानों पर केशव महाराज का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. अब केशव महाराज को फिर से आईपीएल में खेलने का मौका मिला है. मुंबई इंडियंस ने केशव महाराज को 75 लाख रुपये में साइन किया है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: अंपायर को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी! KKR के स्टार बैटर को मिली सजा, मैदान पर की थी ये हरकत
केशव महाराज का टी20 करियर
36 साल के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है. केशव महाराज ने टी20आई में साउथ अफ्रीका के लिए 54 मुकाबले खेले हैं, जिनमें महज 7.87 की इकॉनमी से 55 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल के अलावा केशव महाराज को अलग-अलग टी20 लीग में खेलने का भी अनुभव है. केशव महाराज आईपीएल के अलावा कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) भी खेल चुके हैं.