Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: क्या सूर्यकुमार यादव को लगातार मौके देगी मुंबई इडियंस? कोच बोले- जिस तरह से वो….

IPL 2026: क्या सूर्यकुमार यादव को लगातार मौके देगी मुंबई इडियंस? कोच बोले- जिस तरह से वो….

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान और मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का समर्थन करते हुए कहा है कि भले ही उनका IPL 2026 सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा हो, लेकिन वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे हैं.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 19:49:41 IST

Mobile Ads 1x1

नई दिल्ली. पूर्व श्रीलंकाई कप्तान और मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का समर्थन करते हुए कहा है कि भले ही उनका IPL 2026 सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा हो, लेकिन वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे हैं और कुछ मौकों पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए हैं. आईपीएल 2026 की शुरुआत में मुंबई इंडियंस को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है.

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस फिलहाल पाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है और 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है. मुंबई की खराब फॉर्म का एक बड़ा कारण सूर्यकुमार यादव का बल्ले से संघर्ष रहा है. इस सीजन उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ 162 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 51 रन रहा. पिछले सीजन 700 से अधिक रन बनाने वाले सूर्यकुमार के लिए यह प्रदर्शन उनके स्तर से काफी नीचे माना जा रहा है.

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयवर्धने ने कहा कि टीम को सूर्यकुमार की क्षमता पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा, “हमने इस बारे में बात की है. अगर आप उन्हें देखें, तो वह अभ्यास और मैच दोनों में गेंद को बहुत अच्छी तरह हिट कर रहे हैं. कुछ मौकों पर जिस तरह वह आउट हुए हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण रहा है. कई बार उन्होंने अच्छे शॉट खेले लेकिन बाउंड्री पर कैच आउट हो गए. क्रिकेट में ऐसा होता है.”

जयवर्धने ने यह भी कहा कि टीम फिलहाल सूर्यकुमार को पूरा समर्थन दे रही है और उन्हें भरोसा है कि अनुभवी बल्लेबाज जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगे. मुंबई इंडियंस की मौजूदा स्थिति की बात करें तो टीम ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें उसे केवल 2 जीत मिली हैं, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के खाते में कुल 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.784 है. लगातार खराब प्रदर्शन के कारण मुंबई इंडियंस अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है.

Tags:

MORE NEWS