Live TV
Search
Home > क्रिकेट > ‘मैं भारतीय गेंदबाजों से नफरत करता हूं, मौका मिला तो…’ धाकड़ बैटर ने उगला जहर, बोले- वो मुझे…

‘मैं भारतीय गेंदबाजों से नफरत करता हूं, मौका मिला तो…’ धाकड़ बैटर ने उगला जहर, बोले- वो मुझे…

पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज़ ने भारतीय गेंदबाजों को लेकर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरीं हैं. पाकिस्तान के लिए 25 टी20 इंटरनेशनल और चार वनडे मैच खेल चुके नवाज़ ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह सभी भारतीय गेंदबाजों से नफरत करते हैं.

Written By:
Last Updated: 2026-04-28 19:19:28

Mobile Ads 1x1

दुनिया भर के तमाम पूर्व क्रिकेटर्स भारतीय गेंदबाजों की जमकर तारीफ करते हैं. लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज हसन नवाज़ ने भारतीय गेंदबाजों को लेकर विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरीं  हैं. पाकिस्तान के लिए 25 टी20 इंटरनेशनल और चार वनडे मैच खेल चुके नवाज़ ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह सभी भारतीय गेंदबाजों से नफरत करते हैं और मौका मिलने पर उनके खिलाफ जमकर रन बनाना चाहते हैं.

जब उनसे पूछा गया कि वह किस गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाना चाहेंगे, तो नवाज़ ने कहा कि भारत के खिलाफ खेलने पर उन्हें अतिरिक्त प्रेरणा मिलती है और उनका लक्ष्य हर भारतीय गेंदबाज पर हमला करना होता है. हसन नवाज़ ने कहा, “भारत के खिलाफ खेलने पर अलग ही मोटिवेशन होता है. आप स्वाभाविक रूप से उनके गेंदबाजों पर हमला करना चाहते हैं. सच कहूं तो मैं उनके सभी गेंदबाजों से नफरत करता हूं. इंशाअल्लाह, अगर मौका मिला तो आगे भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे.”

हालांकि, नवाज़ ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी एक गेंदबाज को विशेष रूप से निशाना नहीं बनाते, बल्कि मैच की परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं होता कि आप किसी एक गेंदबाज को चुन लें. सब कुछ मैच की स्थिति पर निर्भर करता है. अगर रन रेट 10, 12 या 15 प्रति ओवर हो, तो फिर फर्क नहीं पड़ता कि गेंदबाज कौन है, आप ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करते हैं.” नवाज़ ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी गेंदबाज विश्वस्तरीय होते हैं और बल्लेबाज हर गेंदबाज के लिए अलग योजना बनाते हैं.

भारत के खिलाफ नवाज ने कितने मैच खेले हैं?

बता दें कि हसन नवाज़ अब तक भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए केवल एक मैच खेले हैं, जिसमें वह महज पांच रन ही बना सके थे. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मैच पिछले साल नवंबर में खेला था और फिलहाल राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में नवाज़ ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलते हुए 10 पारियों में 291 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे. हालांकि, उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही और 10 में से केवल तीन मुकाबले ही जीत सकी.

MORE NEWS