Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Rise And Fall 2: शादी से पहले मां बनना चाहती थीं Swara Bhaskar, दो बार खुद से कर चुकी थीं कोशिश; फिर मुस्लिम संग शादी ने बदल दिया सबकुछ

Rise And Fall 2: शादी से पहले मां बनना चाहती थीं Swara Bhaskar, दो बार खुद से कर चुकी थीं कोशिश; फिर मुस्लिम संग शादी ने बदल दिया सबकुछ

Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल 2' में खुलासा किया कि शादी से पहले वह मां बनना चाहती थीं. उन्होंने दो बार IVF कराया, लेकिन दोनों प्रयास सफल नहीं हुए.

Written By:
Last Updated: September 30, 2026 09:02:09 IST

Mobile Ads 1x1

Rise And Fall 2: ‘राइज एंड फॉल 2’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहीं स्वरा भास्कर शुरुआत से ही अपने गेम को लेकर काफी मुखर दिखाई दे रही हैं. शो में उनकी रणनीति, बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी बात रखने का तरीका लगातार चर्चा में है. स्वरा ने यहां सिर्फ गेम पर ही फोकस नहीं किया, बल्कि अब अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज भी शेयर किया है. उनके इस खुलासे ने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है. आखिर स्वरा की पर्सनल लाइफ से जुड़ा ऐसा क्या सच है, जिसे उन्होंने अब तक अपने तक रखा था? शो में किए गए इस खुलासे के बाद उनके गेम और निजी जिंदगी दोनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बताया कि उन्होंने शादी न करने का फैसला किया था, फिर भी वह मां बनना चाहती थीं. एक्ट्रेस ने यह बात रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दौरान बताई. फहाद अहमद से शादी करने से पहले, उन्होंने दो बार IVF ट्रीटमेंट करवाया था, लेकिन वह सफल नहीं रहा.

खुद शो में खोली पोल 

शो में साथी कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं IVF करवाने के लिए तैयार थी. मैंने अपने माता-पिता को बताया कि शादी की कोई संभावना नहीं है और मैं IVF के ज़रिए बच्चा चाहती हूं. शुरू में तो वे हैरान रह गए. मेरे माता-पिता बहुत अच्छे हैं; मैंने उनसे इस बारे में बात की. भारत जैसे देश में यह एक चुनौती हो सकती है, लेकिन अगर आप यही चाहते हैं, तो ठीक है.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं सच में एक बच्चा और परिवार चाहती थी. मैंने एक अनजान स्पर्म डोनर का इस्तेमाल करके दो बार IVF करवाया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ. इसके बाद, मैं फहाद के करीब आ गई. हम दोस्त बन गए. हमने सिर्फ दो या तीन महीने तक डेट किया और जल्द ही मैं प्रेग्नेंट हो गई. फिर हमने शादी कर ली. फिर क्या था, हमें एक के बाद एक अच्छी खबरें मिलती रहीं.’

ये भी पढ़ें:  The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

मुस्लिम से की शादी 

स्वरा के पति, फहाद अहमद, एक पॉलिटिकल एक्टिविस्ट हैं. दोनों की पहली मुलाक़ात 2019 में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी. वे दोस्त बने और जल्द ही उन्हें प्यार हो गया; उनका रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ा और दोस्ती प्यार में बदल गई. 6 जनवरी 2023 को उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर करवाई और बाद में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी का जश्न मनाया. स्वरा और फ़हाद की बेटी, राबिया, का जन्म सितंबर 2023 में हुआ था.

ये भी पढ़ें: क्या शादी करने जा रही हैं आम्रपाली दुबे? Bigg Boss में निरहुआ संग रिश्ते का खोला राज़, बोलीं- ‘वो चाहते हैं कि मैं…’

MORE NEWS