Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Jailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म? हिंदी रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट

Jailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म? हिंदी रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट

Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत स्टारर जेलर 2 15 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिवीज हो गई है, जिसे फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. फिल्म ने अब तक 24 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं अब इसकी ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

Written By:
Last Updated: October 15, 2026 17:16:16 IST

Mobile Ads 1x1

Jailer 2 OTT Release: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. साल 2023 में आई ‘जेलर’ की सफलता के बाद इसके सीक्वल से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने मशहूर किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन के अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म रिलीज डे के फर्स्ट हाफ में ही 24 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. ऐसे में जो फैंस इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है. आइए जानते हैं ये ओटीटी पर कहां और कब रिलीज होगी.

ओटीटी पर कब हो सकती है स्ट्रीमिंग

‘जेलर 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म को थिएटर में रिलीज होने के करीब चार हफ्ते बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो दर्शकों को मिड नवंबर 2026 तक फिल्म घर बैठे देखने का मौका मिल सकता है. रिपोर्ट्स में अमेजन प्राइम वीडियो का नाम संभावित स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर सामने आया है. 

फिल्म में नजर आए ये सितारे

सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. वहीं इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती और विद्या बालन जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म 15 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है, जहां इसे भरपूर प्यार मिल रहा है. 

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की जिंदगी को आगे बढ़ाती है. वह अपने परिवार के साथ शांत जीवन बिताना चाहता है लेकिन पुरानी दुश्मनी और खतरनाक अपराधियों से जुड़ा अतीत उसे फिर हिंसक टकरावों में खींच लाता है. इस बीच परिवार में काफी उथल-पुथल और नाराजगी देखने को मिलती है.

ये भी पढ़ें: Jailer 2 Review: 75 की उम्र में भी रजनीकांत का जलवा बरकरार, कैमियो की भरमार; कहानी में रह गई कमी

MORE NEWS