Shahrukh Khan Mahira Chemistry: पाकिस्तानी सुपरस्टार माहिरा खान, जिन्होंने 2017 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘Raees’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हमेशा से ही इस भारतीय एक्टर के लिए अपनी तारीफ़ ज़ाहिर करती रही हैं. पिछले कुछ सालों में, इंटरव्यू और फ़ैन मीट के दौरान, माहिरा ने अक्सर बॉलीवुड फ़िल्म में ‘किंग खान’ के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की है. वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिस वीडियो में वो बता रही हैं कि किस तरह सेट पर शाहरुख़ उन्हें छेड़ते थे. चलिए जान लेते हैं वीडियो में माहिरा खान ने किया कहा है?
माहिरा को सेट पर छेड़ते थे शाहरुख
सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रही है उसमे माहिरा खान कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि जब में और शहरुख एक साथ एक फ्रेम में आते थे तो एक दिन खुदा की कसम उन्होंने खुद मुझे कहा कि देखो देखो! ‘this is the war of the noses’ (यह नाक की लड़ाई है) वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल, माहिरा खान के कहने का मतलब ये था कि दोनों एक्टर-एक्ट्रेस की नाक इतनी लंबी है कि दोनों के बीच रोमांटिक सीन आसानी से नहीं हो पाता था, जिसके बाद वो मजाकिया अंदाज में माहिरा खान को छेड़ने लग जाते थे.
रोमांटिक सीन करते हुए हिचकिचाती थीं माहिरा
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने साल 2017 में ‘रईस’ फ़िल्म से ‘किंग खान’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था, और दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री की खूब तारीफ़ की थी. हालाँकि, माहिरा ने हाल ही में बताया कि ऑन-स्क्रीन उनकी ज़बरदस्त केमिस्ट्री के बावजूद, शाहरुख़ के साथ रोमांटिक सीन शूट करते समय वो काफ़ी हिचकिचा रही थीं और घबराई हुई थीं. बात यहाँ तक पहुँच गई कि उन्हें ज़ालिमा गाने की शूटिंग के दौरान कुछ सीमाएँ तय करनी पड़ीं. और इस तरह, नाकों की लड़ाई शुरू हो गई. अनुपमा चोपड़ा के पॉडकास्ट ऑल अबाउट मूवीज़ के एपिसोड में, माहिरा ने बताया कि शूटिंग के दौरान शाहरुख उनकी हिचकिचाहट को लेकर उन्हें अक्सर चिढ़ाते थे. वो अक्सर अगले सीन के बारे में मज़ाक करते थे कि वो क्या कर सकते हैं और क्या नहीं. लेकिन आखिर में, उन्हें एक हल मिल ही गया – नाक से नाक मिलाकर किस करना! और अगर आप गाने को ध्यान से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने ठीक वैसा ही किया है.