Live TV
Search
Home > मनोरंजन > शत्रुघ्न सिन्हा को सीढ़ियों से उतारते दिखे जहीर इकबाल, छुए पैर; संस्कारी अंदाज देख फैंस कर रहे तारीफ, VIDEO

शत्रुघ्न सिन्हा को सीढ़ियों से उतारते दिखे जहीर इकबाल, छुए पैर; संस्कारी अंदाज देख फैंस कर रहे तारीफ, VIDEO

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल को शत्रुघ्न सिन्हा के साथ देखा गया. जहीर इकबाल अपने ससुर का ध्यान रखते नजर आए. और पैर छूकर उनके आशीर्वाद भी लिए. देखें वीडियो.

Written By:
Last Updated: June 30, 2026 15:55:14 IST

Mobile Ads 1x1

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ दिखे. तीनों साथ में डिनर करने गए थे. इस दौरान जहीर इकबाल अपने ससुर का ख्याल रखते नजर आए. हाथ पकड़कर वह शत्रघ्न सिन्हा को सीढ़ी से उतारते दिखे. इसके अलावा उन्होंने अपने ससुर के पैर भी छुए. 

क्या है वायरल वीडियो?

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनका परिवार रेस्टोरेंट से निकलते समय पैपराज़ी की नजर में आ गए. इसी बीच, जहीर इकबाल और शत्रुघ्न के बीच का एक दिल छू लेने वाला पल तेजी से वायरल हो गया. जहीर ने दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न को सीढ़ियों से उतरने में मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाया. तस्वीरें खिंचवाते समय शत्रुघ्न ने ज़हीर को गले भी लगाया. बाद में, ज़हीर और सोनाक्षी ने शत्रुघ्न और पूनम को उनकी कार तक पहु.चाया, जिसके बाद ज़हीर ने सम्मान के तौर पर शत्रुघ्न के पैर छुए. शत्रुघ्न और जहीर के पिता भी आपस में बातचीत करते नजर आए. 

इस वीडियो को देख जहीर इकबाल की फैंस तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि दामाद संस्कारी हैं. वहीं, एक ने कहा कि संस्कार अच्छे हैं. 

नाराज हुईं सोनाक्षी सिन्हा

इस आउटिंग के दौरान एक पल ऐसा भी आया, जब सोनाक्षी सिन्हा पैपराज़ी से नाराज नजर आईं. शुरुआत में उन्होंने मुस्कुराकर फोटोग्राफरों का अभिवादन किया, लेकिन जब कैमरे लगातार उनका पीछा करते रहे, तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा, बस दोस्तों, धन्यवाद. शुभ रात्रि. हालांकि, इसके बावजूद रिकॉर्डिंग जारी रहने पर सोनाक्षी ने दोबारा कहा, दोस्तों, हो गया… हो गया… बस. धन्यवाद.’

यह खबर भी पढ़ें: बच्चों को मिली जान से मारने की धमकी, डर के साए में निर्देशक राहुल रविंद्रन; डिलीट कर दिया X अकाउंट

यह खबर भी पढ़ें: दुबई के अस्पताल में भर्ती हुईं जैस्मीन भसीन, एली गोनी ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, साझा की तस्वीर

Tags:

MORE NEWS