अक्सर हमने लोगों को ये कहते सुना होगा कि पानी ज्यादा पीने से चेहरे पर ग्लो आता है, लेकिन हाल ही में एक वायरल पोस्ट में इस दावे पर सवाल उठाया जा रहा है.
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि ज्यादा पानी पीने का चेहरे के ग्लो से कोई खास लेना-देना नहीं है.
क्या है पूरा मामला?
अनीश मूंका नाम के एक व्यक्ति ने पोस्ट किया है, “साफ़ त्वचा के लिए आप 8 गिलास पानी पीते हैं, लेकिन सिर्फ़ आपका पेशाब साफ़ होता है. आपके शरीर में पहले से ही पर्याप्त पानी था, और उसने अतिरिक्त पानी को बाहर निकाल दिया. आपकी किडनी एक दिन में लगभग 47 गैलन तरल पदार्थ को फ़िल्टर करती हैं. लगभग 350 पानी की बोतलों के बराबर. लेकिन वास्तव में सिर्फ़ आधा गैलन ही पेशाब के रूप में बाहर निकलता है. बाकी, 99%, सीधे आपके रक्त में वापस चला जाता है. जब आप अपने शरीर की ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीते हैं, तो आपकी किडनी उसे आपके चेहरे तक नहीं पहुँचातीं, बल्कि उसे बाहर निकाल देती हैं.”
उन्होंने आगे बताया कि कोरिया के शोधकर्ताओं ने 2024 में इसका सीधा परीक्षण किया था. एक समूह ने अतिरिक्त पानी पिया, जबकि दूसरे समूह ने सिर्फ मॉइस्चराइजर लगाया. मॉइस्चराइजर बेहतर साबित हुआ. त्वचा इसलिए सूख जाती है क्योंकि नमी सतह से बाहर निकल जाती है. एक 6 डॉलर की क्रीम जो उस सतह को सील कर देती है, वह 10 गिलास पानी से कहीं ज्यादा असरदार होती है जो आपके गुर्दे आज रात तक निकाल देंगे.
You drink 8 glasses of water for clear skin and the only thing that got clearer is your pee. Your body already had enough water and just flushed the extra.
Your kidneys filter about 47 gallons of fluid a day. Around 350 water bottles worth. But only about half a gallon actually… https://t.co/yiIGevC4Ej
— Anish Moonka (@anishmoonka) April 13, 2026
क्या है सच्चाई
हो सकता है इस मिथ को फैलाने के पीछे ये कारण रहा हो कि जो लोग कम पानी पी रहे हैं, उन्हें अधिक पानी पीने के लिए मोटिवेट करना हो, क्योंकि कुछ लोग जरूरत से काफी कम पानी पी रहे थे. स्किन ग्लो के नाम पर लोग पानी को महत्व देने लगते हैं और शरीर की जरूरत के अनुसार पानी पीने लगते हैं.