Sexual Frustration: किसी भी कपल के लिए निजी पल सबसे रोमांचकारी होता है. हेल्दी इंटीमेसी किसी भी कपल के लिए बेहद जरूरी है. इस वक्त दोनों एक दूसरे को चरम पर ले जाने की कोशिश करते हैं. लेकिन, हमारी कुछ आदतें इस निजी पल को खराब देती हैं. मर्दों में सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन ऐसी ही एक लत है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, वैसे ये कोई बुरी चीज नहीं है, लेकिन लत बुरी है. इसलिए सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन (Sexual frustration) की समस्या से जूझते पुरुषों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. चिंता की बात यह है कि, सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन के लक्षण बहुत ही सामान्य होते हैं. इसलिए परेशानी को आसानी से नहीं पकड़ पाते और धीरे-धीरे यह इंटीमेसी की समस्या गंभीर हो जाती है. इसलिए सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन से खुद को संभालने का तरीका पता होना चाहिए. अब सवाल है कि आखिर सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन क्या है? इस परेशानी को दूर करने के तरीके क्या हैं? सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन के लक्षण और वजह क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-
सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन क्या होता है?
आप सेक्सुअल लाइफ में जो चाहते हैं, वैसा हो नहीं पाता है. जो इस लाइफ में रियल एक्सपीरियंस और संभोग की चाहत या जरूरत के बीच असंतुलन होता है, तभी इस तरह की दिक्कत होती है. इस तरह की समस्या को ही सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन नाम दिया गया है. हमें सेक्सुअल लाइफ में इस तरह के असंतुलन के बीच संतुलन बनाना जरूरी होता है. जो लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं वे दिमागी रूप से परेशान हो जाते हैं. ये बुरी जब पूरी तरह हावी होती है, तब दिक्कत बढ़ जाती है.
सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन के लक्षण
- सेक्सुअल लाइफ से मन भरा लगना
- पार्टनर को नापसंद करने लग जाना
- चिड़चिड़ापन या बौखलाहट
- लगातार नींद की कमी
- संभोग के बारे में अत्याधिक सोचना
- इंटीमेट होने के बाद मास्टरबेशन करना
सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन को दूर करने के उपाय
- यह परेशानी दूर तभी होगी, जब आप खुद से कुछ विचार करेंगे. खुद से पूछें कि, इंटीमेट होने में मजा क्यों नहीं आ रहा है? अगर आपको मूल कारण की जानकारी होगी, तभी समाधान खोज पाएंगे. इसलिए अपने यौन इच्छा की कमी के कारण को समझें. कहीं यौन इच्छा की कमी आपके पार्टनर में तो नहीं? इस बात को अच्छी तरह समझ लें. अगर आपके भीतर सेक्स को लेकर इच्छा नहीं हो रही है तो उसे स्वीकार करें. क्योंकि कई लड़के मानते हैं कि इसे बताने से पार्टनर उनको कमजोर मानेगी, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता. अगर आप में कमी है तो उसको दूर करें.
- हमेशा एक जैसी चीज को आजमाने से मन भर जाता है. किसी एक ही चीज को बार-बार दुहराने से बोर हो जाना स्वभाविक है. इस बात को लेकर परेशान न हों. आप इसके लिए कुछ मजेदार तरीकों को आजमा सकते हैं. इससे फायदा मिल सकता है.
- अगर इंटीमेसी के प्रति रुचि खत्म हो रही है तो इसके लिए वर्कआउट करने की आवश्यकता है. अगर आप रनिंग, वॉकिंग या सिंपल एक्सरसाइज करते हैं तब भी इससे मदद मिलेगी. एक्सरसाइज करने से सेक्सुअल लाइफ को फायदा मिलेगा. इसलिए इस बात को नजरअंदाज न करें और वर्कआउट शुरू करें.
- थोड़ा स्लो चलें. इंटीमेसी को आराम से एंजॉय करें. इससे आपको काफी हद तक मिल सकती है. फोर प्ले पर अधिक समय बिताएं और पार्टनर के अंगों के साथ समय बिताएं. कई लोग बस इंटरकोर्स के चक्कर में रहते हैं और इससे भी सेक्स का मजा गड़बड़ाता है.
- सेक्शुअल फ्रस्ट्रेशन से उबरने के लिए रोमांटिक गाने और फिल्मों की मदद लें. ये सबसे बेहतरीन तरीका है जो आपके मन-मस्तिष्क को तरोताजा करने का काम करेगा. इसलिए आप इसे भी आजमाकर देख सकते हैं.