Live TV
Search
Home > देश > Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में मिला. पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई. मौत से पहले उसने अपहरण का मैसेज भेजा था.

Written By:
Published: October 26, 2026 12:36:39 IST
Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

Mobile Ads 1x1

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दुबग्गा थाना क्षेत्र में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन के किनारे झाड़ियों में 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान उन्नाव के सफीपुर निवासी आशिया उर्फ नरगिस उर्फ टीना के रूप में हुई है. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवती ने मौत से कुछ समय पहले अपने भाई और बहन को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपहरण किए जाने की जानकारी दी थी. उसने मैसेज में अपनी जान बचाने की गुहार भी लगाई थी.

झाड़ियों में मिला युवती का शव

पुलिस के अनुसार, युवती का शव सैदपुर गांव के पास झाड़ियों में मिला था. शुरुआती जांच में आशंका जताई गई कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां फेंका गया, ताकि अपराध के सबूत छिपाए जा सकें. पुलिस ने मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर युवती की पहचान की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, युवती के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था. इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई. रिपोर्ट में मौत की मुख्य वजह गला दबाना बताई गई है. आगे की जांच के लिए पुलिस ने विसरा भी सुरक्षित रखा है.

मौत से पहले भाई-बहन को भेजा मैसेज

इस हत्याकांड में युवती के आखिरी मैसेज को अहम माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार को आशिया अपनी बड़ी बहन नसरीन के घर से नवाबगंज से उन्नाव जाने के लिए निकली थी. इसी दौरान कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया गया. इसके कुछ समय बाद आशिया के फोन से उसके बड़े भाई और बहन नसरीन को व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए. मैसेज में उसने बताया कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में आए कुछ लोग उसे उठा ले गए हैं. उसने अपनी मझली बहन शाहीन पर अपहरण करवाने का आरोप भी लगाया और भाई से मदद मांगी. मैसेज में कुछ लोगों के नाम भी लिखे गए थे. आशिया ने दावा किया कि आरोपियों ने उसके रुपये छीन लिए हैं. उसने यह भी बताया कि संबंधित लोगों के नाम एक पर्ची पर लिखकर अपने बैग में रखे हैं. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

सात साल पहले किया था प्रेम विवाह

परिजनों के मुताबिक, आशिया की जिंदगी में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई उतार-चढ़ाव आए थे. करीब सात साल पहले उसने गांव के एक हिंदू युवक से प्रेम विवाह किया था और उसके साथ दिल्ली चली गई थी. दोनों की एक चार साल की बेटी भी है. करीब दो साल बाद पहले पति से विवाद होने पर वह वापस लौट आई. इसके बाद उसके पिता कमरुद्दीन ने 21 फरवरी 2021 को उन्नाव के माखी क्षेत्र के रुपऊ गांव निवासी नासिर से उसका दूसरा निकाह कराया. लेकिन आपसी अनबन के कारण वह ससुराल में केवल एक रात रुकी और वापस आ गई. परिवार में विवाद बढ़ने के बाद पिता ने भी उसे घर से अलग कर दिया था. इसके बाद वह सफीपुर में किराये के मकान में अपनी बेटी के साथ रहने लगी. पिछले एक महीने से वह नवाबगंज में अपनी बड़ी बहन नसरीन के पास रह रही थी.

बहन की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज

बड़ी बहन नसरीन की शिकायत पर दुबग्गा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है. एसीपी काकोरी शकील अहमद के मुताबिक, परिवार की ओर से दिए गए व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट को जांच में शामिल किया गया है. पुलिस ने कुछ करीबियों और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

मोबाइल लोकेशन और मैसेज के आधार पर जांच जारी

पुलिस अब मोबाइल लोकेशन, मैसेज और दूसरे सबूतों की मदद से घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवती का अपहरण किसने किया और हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी. फिलहाल, युवती के आखिरी मैसेज में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

MORE NEWS