Live TV
Search
Home > देश > Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में गरबा खेलकर वापस आई थी. तड़के सुबह वो गहरी नींद में सो रही थी, तभी पति ने उसे डंडे से पीट-पीटकर मार डाला.

Written By:
Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Mobile Ads 1x1

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला की जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया. रविवार रात तक जो महिला मोहल्ले की दूसरी महिलाओं के साथ गरबा खेल रही थी, सोमवार सुबह उसकी हत्या कर दी गई. आरोप है कि उसके पति मुकेश कुंभकर्ण ने चरित्र पर शक के चलते सोते समय लकड़ी के डंडे से उस पर हमला किया. वारदात के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश नहीं की बल्कि करीब दो घंटे बाद खुद बाइक चलाकर पुलिस थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

रात में गरबा खेलकर आई थी रोहिणी

यह घटना कन्नड़ शहर की गजानन कॉलोनी की है. मृतका की पहचान रोहिणी मुकेश कुंभकर्ण के तौर पर हुई है. बताया जाता है कि रविवार को रोहिणी ने कॉलोनी की महिलाओं के साथ मिलकर देवी दुर्गा की मूर्ति स्थापित करने में हिस्सा लिया था. इसके बाद रात में सभी महिलाएं गरबा खेलने के लिए इकट्ठा हुईं. रोहिणी भी पूरे उत्साह के साथ गरबा खेलती रहीं. रात लगभग 11:30 बजे तक वह दूसरी महिलाओं के साथ नृत्य करती रहीं. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपने घर लौटीं और सो गईं.

सोती हुई पत्नी पर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे रोहिणी सो रही थीं. इसी दौरान उनके पति मुकेश ने लकड़ी के भारी डंडे से उन पर हमला कर दिया. आरोप है कि उसने रोहिणी के सिर पर कई वार किए. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले छह से सात महीनों से विवाद चल रहा था. मुकेश अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे.

पुलिस के पास खुद पहुंचा आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद मुकेश घर से फरार नहीं हुआ. सुबह लगभग सात बजे, वह अपनी बाइक लेकर कन्नड़ शहर पुलिस थाने पहुंचा. वहां उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. आरोपी के इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. रोहिणी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना की खबर फैलते ही गजानन कॉलोनी में शोक का माहौल बन गया.

ये भी पढ़ें: Delhi Murder Case: दोस्तों के साथ पार्टी करने नाइटक्लब गया था युवक, महिला पर गिरी बीयर, बाउंसरों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

MORE NEWS