Live TV
Search
Home > देश > Reservation Hatao Andolan: जंतर-मंतर पर फिर जुटे Gen Z! ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को लेकर दिल्ली पुलिस का अल्टीमेटम

Reservation Hatao Andolan: जंतर-मंतर पर फिर जुटे Gen Z! ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को लेकर दिल्ली पुलिस का अल्टीमेटम

Aarakshan Hatao Andolan: 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है. दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट को भ्रामक बताया है. इलाके में धारा 163 लागू है.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-08-21 13:42:19

Mobile Ads 1x1

Aarakshan Hatao Andolan | Jantar Mantar Protest: सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ के खिलाफ प्रदर्शन होने का दावा किया जा रहा है. इन पोस्ट में लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील भी की जा रही है. हालांकि, इस दावे के बीच दिल्ली पुलिस ने स्थिति साफ कर दी है. पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर इस आंदोलन को लेकर किसी भी तरह के प्रदर्शन या धरने की अनुमति नहीं ली गई है.

दिल्ली पुलिस ने नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति 

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर रिज़र्वेशन सुधारों के मुद्दे पर होने वाले प्रोटेस्ट के लिए कोई परमिशन नहीं दी गई थी. इसके अलावा, सोशल मीडिया पोस्ट को झूठा और गुमराह करने वाला बताया गया. पुलिस ने एक बयान में कहा, ’21 अगस्त को जंतर-मंतर पर रिजर्वेशन सुधारों के मुद्दे पर प्रोटेस्ट की कथित परमिशन के बारे में कई वीडियो सर्कुलेट हो रहे हैं, जो झूठे और गुमराह करने वाले हैं.’ 

पुलिस ने कहा, ‘यह भी साफ किया जाता है कि 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की किसी को भी परमिशन नहीं दी गई है.’ पुलिस ने यह भी कहा कि BNSS की धारा 163 के तहत बैन, जो पहले CRPC की धारा 144 थी, नई दिल्ली जिले में पहले ही लगा दिया गया है. प्रोटेस्ट मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है.

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

इस पूरे मामले की शुरुआत इंस्टाग्राम पर चल रहे ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ नाम के एक पेज से हुई. इस पेज के जरिए लोगों को आंदोलन से जुड़ने और जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की जा रही थी. सोशल मीडिया पर इन पोस्ट और वीडियो के वायरल होने के बाद यह दावा तेजी से फैलने लगा कि 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन होने वाला है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े विरोध के तरीकों को अपनाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले इस प्लेटफॉर्म ने आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ फिजिकल प्रदर्शन की अपील की है.

MORE NEWS