Live TV
Search
Home > राज्य > बिहार > Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की लव मैरिज है या अरेंज? समधी ने खोला राज, ऋषिकेश से कैसे तय हुआ रिश्ता

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की लव मैरिज है या अरेंज? समधी ने खोला राज, ऋषिकेश से कैसे तय हुआ रिश्ता

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: ऋषिकेश कुमार की शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद में हुई है. इसके बाद उन्होंने अमेरिका से ग्रेजुएशन और एमबीए की पढ़ाई पूरी की. फिलहाल वह अमेरिका में ही नौकरी कर रहे हैं. शादी के बाद अनंत सिंह की बेटी शिवांगी भी अपने पति के साथ अमेरिका चली जाएंगी.

Written By:
Published: November 11, 2026 19:41:47 IST
Last Updated: November 11, 2026 19:41:47 IST

Mobile Ads 1x1

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी में शामिल होने वाले वीवीआईपी मेहमानों से लेकर करोड़ों रुपये के गिफ्ट और भव्य तैयारियों तक, हर चीज सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बीच लोगों के मन में एक सवाल भी उठ रहा था कि शिवांगी सिंह की शादी लव मैरिज है या अरेंज मैरिज? अब इस सवाल का जवाब उनके होने वाले ससुर और अनंत सिंह के समधी रणविजय कुमार सिंह ने दिया है.

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान रणविजय कुमार सिंह से पूछा गया कि शिवांगी और ऋषिकेश का रिश्ता कैसे तय हुआ. इस पर उन्होंने बताया कि सामाजिक परंपराओं के अनुसार रिश्ते की पहल वधू पक्ष यानी अनंत सिंह के परिवार की ओर से की गई थी. लड़की के परिवार ने ही उनके बेटे के लिए रिश्ता भेजा था. इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से विवाह तय हुआ.

बता दें कि शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार के साथ होने जा रही है. ऋषिकेश के पिता रणविजय कुमार सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं.

अमेरिका में नौकरी करते हैं ऋषिकेश कुमार

ऋषिकेश कुमार का परिवार मूल रूप से बिहटा प्रखंड के घोड़ाटॉप गांव का रहने वाले हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद में हुई है. इसके बाद उन्होंने अमेरिका से ग्रेजुएशन और एमबीए की पढ़ाई पूरी की. फिलहाल वह अमेरिका में ही नौकरी कर रहे हैं. उनकी छोटी बहन भी अमेरिका में डॉक्टर हैं. शादी की रस्में पूरी होने के कुछ समय बाद शिवांगी भी अपने पति के साथ अमेरिका रवाना होंगी.

शादी को लेकर दूल्हे के परिवार की ओर से भी खास तैयारियां की गई हैं. बिहटा नगर परिषद के वार्ड संख्या-9 स्थित कृष्णा नगर में करीब दो कट्ठे जमीन पर चार मंजिला नया मकान तैयार कराया गया है. बताया जा रहा है कि गृह प्रवेश और ऋषिकेश के उपनयन यानी जनेऊ संस्कार की रस्में इसी नए आवास में संपन्न होंगी.

दामाद को डिफेंडर गिफ्ट करने वाले हैं अनंत सिंह

अनंत सिंह की बेटी की शादी को शाही अंदाज में आयोजित करने की तैयारी है. चर्चा है कि विधायक अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश को करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये कीमत की लग्जरी कार लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट कर सकते हैं. वहीं, इसी दिन अपने बेटे अभिनव के उपनयन संस्कार के मौके पर उन्हें बीएमडब्ल्यू कार देने की भी चर्चा है.

विवाह समारोह के लिए विशेष सजावट की जा रही है. बताया जा रहा है कि शादी में सजावट के लिए चीन से फूल मंगवाए जा रहे हैं. कार्यक्रम में फिल्म जगत, भोजपुरी सिनेमा और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा शादी में करीब 4 लाख लोगों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था किए जाने की चर्चा है.

MORE NEWS