Funny Joke Of the day: आजकल लोगों की लाइफस्टाइल पूरी तरह से बिगड़ चुकी है. जल्दी काम करने के चक्कर में तनाव हावी हो चुका है. इसलिए सेहतमंद रहने के लिए थोड़ा समय हंसने-मुस्कुराने के लिए भी जरूर निकालना चाहिए. दरअसल, हंसी खुशहाल जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन कुछ लोग बिजी लाइफ के कारण चाहकर भी खुल कर नहीं हंस पाते. ऐसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. इन मजेदार और फनी जोक्स को पढ़कर आप जोरदार ठहाके लगाने को मजबूर हो जाएंगे. तो आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर.
हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे ये वायरल जोक्स
- रामू एक पराई स्त्री से टकरा गया
वो बोली- देखकर नहीं चल सकते क्या
मैंने भी बोल दिया मैं पराई स्त्री को नहीं देखता…
- एक ताऊ मरने वाला था, घर वालों ने कहा
अब तो भगवान का नाम ले लो
ताऊ बोला- अब क्या नाम लेना
10-15 मिनट बाद तो आमना-सामना हो ही जाएगा…
- परसों चोर एक लड़की का मोबाइल चुरा कर ले गया
कल इज्जत के साथ मोबाइल घर पर वापस कर गया
और बोला- बहन दो दिन से तेरे सारे बाबू भूखे हैं
जाकर पहले उनको थाना खिला दे…
- एक रात अंग्रेजों के फौजी कैंप में
अंग्रेज फौजियों को मच्छर काट रहे थे।
एक फौजी ने सारी लाइट बंद कर दी
तभी रूम में जुगनू आ गया ।
अंग्रेज- ओ माय गॉड, इंडिया का मच्छर इतना एडवांस है, साला टॉर्च लेकर ढूंढ रहा है…
- पप्पू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते हैं?
भोलू- नहीं यार तुम ही बता दो.
गप्पू- मुझे पता है मैं बताता हूं.
भोलू- ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर ध्यान दे सकें.
- टीचर- गोलू आप कॉलेज क्यों आते हो?
गोलू- सर जी, विद्या के लिए.
टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?
गोलू- क्योंकि, आज विद्या नहीं आई है.
- मम्मी अपने बच्चों से- जो भी मेरी सारी बातें मानेगा, जरा सा भी उल्टा जवाब नहीं देगा उसको मैं गिफ्ट दूंगी…
बच्चे- लो जी, कर लो बात
इस शर्त के हिसाब से तो सारे गिफ्ट पापा के ही हुए…
- टीचर- तुम पढ़ाई में बहुत कमजोर हो बेटे, मैं तुम्हारी उम्र में मैथ्स के कठिन से कठिन सवाल हल कर लेता था
चिंटू- सर आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे इसलिए….
फिर शिक्षक ने दे दनादन…