Joke of the day: ये सच है कि, चुटकुले हमारे जीवन का एक बहुत ही खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
गर्ल- मैं तुम्हारे लिए आग पे चल सकती हूं…
नदी में कूद सकती हूं…
लड़का- लव यू जानू… क्या तुम अभी मिलने आ सकती हो…
गर्ल- पागल हो क्या इतनी धूप में…?
एक दिन लड़की ने बेहद लजीज खाना बनाया,
जिसे पति बड़े चाव से खा रहा था कि तभी एक निवाला
उसके गले में अटक गया.
वह खांसते-खांसते मर गया.
पत्नि रोते रोते बोली- हाय यह क्या हो गया, पानी भी नहीं मांग सके
वॉटर-वॉटर कहते हुए ही मर गए…
ग्राहक- वैसे आपके होटल में सफाई बहुत ध्यान पूर्वक की जाती हैं.
मैनेजर ( खुश होकर )- धन्यवाद! आपको किस बात से ऐसा आभास हुआ.
ग्राहक- ऐसा आभास तब हुआ! किसी ने होटल में घुसते ही मेरी जेब की सफाई कर दी.
गर्लफ्रेंड- हाय जानू क्या कर रहे हो?
बॉयफ्रेंड- पैसे जोड़ रहा हूं!
गर्लफ्रेंड- ओह… मेरे नए फोन के लिए पैसे जोड़ रहे हो ना जानू.. कितने अच्छे हो तुम
बॉयफ्रेंड- 50 रुपए का नोट फट गया है उसको जोड़ रहा हूं टेप लगाकर, क्वाटर के लिए
एक ट्रेन में प्रेमी युगल यात्रा कर रहा था.
प्रेमिका ने प्रेमी से कहा प्लीज तंग न करो मेरा सिर दर्द कर रहा है.
प्रेमी ने प्रेमिका का सर चूमा और पूछा अब दर्द कैसा है?
प्रेमिका- दर्द गायब है.
थोड़ी देर बाद प्रेमिका बोली- प्लीज तंग न करो आंखें दर्द हो रही हैं.
प्रेमी ने उसकी आंखों को चूमा और पूछा अब दर्द कैसा है?
प्रेमिका प्यार से- वाह दर्द गायब हो गया.
इतने में सामने बैठा बुजुर्ग उम्मीद से उठा और लड़के को पूछा-
बेटा क्या बवासीर का इलाज भी कर लेते हो?