Which Type men attract Women: ये तो हम सभी जानते ही हैं कि, प्यार की न कोई उम्र होती है और न ही सीमा. प्यार कब किसको किससे हो जाए, कहा नहीं जा सकता है. ये चाहत महिला और पुरुष होती दोनों में ही है, लेकिन पुरुष इसको जल्दी जाहिर कर देते हैं. जबकि, महिलाएं इसको थोड़ा कम रिएक्ट कर पाती हैं. आपने देखा भी होगा कि, अक्सर पुरुष ही महिलाओं के लुक्स से आकर्षित हो जाते हैं. लेकिन, ऐसा हर बार हो ये मुमकिन नहीं है. कई बार महिलाएं पहली बार मिलते ही या कुछ बार देखने के बाद पुरुषों के प्रति आकर्षित होने लगती हैं. क्या इसे लॉ ऑफ अट्रैक्शन कहा जा सकता है. आखिर वो कौन सी चीज़ है जिससे एक महिला किसी पुरुष की तरफ आकर्षित होती है? इसे समझने के लिए वैज्ञानिक शोध भी हुए हैं. शोध कहती हैं कि कुछ ऐसी बातें हैं जो ये बताती हैं कि वो कौन सी वजहें हैं जिस पुरुषों में पाने पर महिलाएं उनसे आकर्षित होती हैं.
समय के साथ तेजी से बदलाव
वो जमाना गया जब ये माना जाता था कि महंगे कपड़े पहनने वाले और आलीशान गाड़ियों से चलने वाले पुरुष महिलाओं की पसंद बन जाते हैं. एक शोध ये कहती हैं कि अगर आप साइकिल पर भी चलते हैं उससे फर्क नहीं पड़ता. आपका व्यक्तित्व आपके चेहरे से झलकता है. बस आपकी पर्सनालिटी में ऐसी बात हो जो उनका मन मोह ले. वो आपका भोला चेहरा भी हो सकता है. आप बेशक साधारण कपड़े पहनें लेकिन ये अहम है कि उसका सलीका क्या है.
लड़कों में सबे ज्यादा क्या देखती हैं महिलाएं
एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि लड़कियों को अच्छी बॉडी और फिजिक वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं. यह स्टडी क्वीन्सलैंड की ‘ग्रीफीत यूनिवर्सिटी’ के शोधकर्ताओं द्वारा की गई है. स्टडी का उद्देश्य इस बात का पता लगाना था कि आखिर महिलाएं पुरुषों की किस चीज से सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं? नतीजों में सामने आया कि लड़कों की फिजिकल स्ट्रेंथ और बॉडी से लड़कियां सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं.
कैसे संभव हो सकी स्टडी
बता दें कि, यह स्टडी कई साल पहले 150 महिलाओं पर की गई थी. स्टडी कि रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि महिलाएं पुरुषों की फिजिकल फिटनेस के अलावा उनकी लंबी हाइट और लीन बॉडी से सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं. यह स्टडी दो अलग भागों में की गई है. जिसमें महिलाओं को पुरुषों की तस्वीरें दिखाई गईं. तस्वीरें देख कर महिलाओं ने सबसे ज्यादा फिजिकली फिट पुरुषों को पसंद किया. वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी थीं जिन्हें क्यूट चेहरे वाले पुरुष पसंद आए.
एक अन्य रिसर्च का भी दावा
वहीं, 2010 में किए गए एक शोध के मुताबिक 3,770 विषम वयस्कों के अध्ययन ने सुझाव दिया कि महिलाएं अक्सर बड़ी उम्र के पुरुषों को पसंद करती हैं. लेखक और डंडी के मनोवैज्ञानिक विश्वविद्यालय फियोना मूर का कहना है कि जहां महिलाएं आर्थिक रूप से ज्यादा स्वतंत्र हो गई हैं, उन महिलाओं को शक्तिशाली और बड़ी उम्र के पुरुष आकर्षित करते हैं. वैसे अगर दुनिया की बात करें तो पुरुष और महिलाओं के बीच रिलेशनशिप में उम्र का फासला मिट गया है. ज्यादा उम्र के पुरुष अनुभवी होने के कारण शायद महिलाओं को ज्यादा भाते हैं, फिर बढ़ी हुई उम्र के कारण उनकी पर्सनालिटी में एक कांफिडेंट और समझदारी भी आ जाती है.