Hamar Wedding Tribe: दुनियाभर में अलग-अलग जाति, अलग-अलह प्रथाओं को मानने वाले लोग रहते हैं. इनकी परंपराएं अपने आप में काफी खूबसूरत होती हैं. कुछ परंपराएं ऐसी होती हैं जिसे जानने में बेहद खुशी होती है और कुछ परंपराएं ऐसी होती हैं जो काफी अजीबोगरीब भी होती हैं. वैसे तो पूरी दुनिया में शादी की रस्मे अलग-अलग होती हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी की रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी हैरान कर देने वाली हैं. ये एक ऐसी शादी की रस्म है जो आदिवासी समुदाय निभाता है. आज हम आपको शादी की ऐसी ही एक रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें शादी से पहले लड़की को 5 महीने तक मिट्टी के अंदर रहना पड़ता है.
लाल मिट्टी से रंगी जाती है लड़की
दरअसल, हम ‘हमार कबीले’ के एक खास परंपरा के बारे में ही बात कर रहे हैं. दरअसल, यहां शादी से पहले लड़की को पूरे 5 महीने तक गीली मिट्टी से रंग दिया जाता है. इस दौरान उसे न तो किसी से मिलने की इजाज़त होती है और न ही वो बाहर निकल सकती है. आसान शब्दों में कहें तो, लड़की पाँच महीने तक पूरी तरह से सबसे अलग-थलग रहती है. इस पूरे समय में, उसके पूरे शरीर सिर से लेकर पैर तक पर एक खास तरह की लाल मिट्टी का लेप लगा रहता है. हमार कबीले के लोग इस खास तरह की लाल मिट्टी को बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण मानते हैं.
शादी में पुरुषों को निभानी पड़ती है ये रस्म
लेकिन, हमार कबीले में शादी करने के लिए सिर्फ़ महिलाओं को ही चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ता; पुरुषों को भी एक कठिन परीक्षा से गुज़रना पड़ता है. खास तौर पर, इस कबीले का कोई भी पुरुष जो किसी महिला से शादी करना चाहता है, उसे “बुल जंप” (सांडों के ऊपर से कूदने) नाम की एक रस्म को सफलतापूर्वक पूरा करना होता है. इस रस्म में, शादी का इच्छुक पुरुष तीन या चार गायों की कतार के ऊपर से छलांग लगाता है. इस रस्म का एक अजीब पहलू यह है कि बुल जंप करने से पहले, पुरुष उस महिला को शारीरिक रूप से मारता है जिससे वह शादी करना चाहता है.