Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > जेठालाल के मीम्स और वर्ल्ड वॉर का डर: पीएम मोदी की अपील के बाद इंटरनेट पर आया मीम का सैलाब, यूजर्स ने किए फनी कमेंट!

जेठालाल के मीम्स और वर्ल्ड वॉर का डर: पीएम मोदी की अपील के बाद इंटरनेट पर आया मीम का सैलाब, यूजर्स ने किए फनी कमेंट!

पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आम जनता से अपील की, जिसमें एक साल तक सोने न खरीदने, वर्क फ्रॉम होम, विदेश यात्रा अवॉइड करने को कहा गया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स और प्रतिक्रियाएं वायरल हो रही हैं. एक तबका जहां वर्क फ्रॉम होम मिलने से खुश है तो कुछ लोग इसे हंता वायरस की महामारी और वर्ल्ड वॉर से जोड़ रहे हैं.

Written By:
Last Updated: May 11, 2026 10:45:36 IST

Mobile Ads 1x1

रविवार, 10 मई 2026 को तेलांगना दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़ी घोषणाएं की. हैदराबाद के सरकारी समारोह में एक तरफ विकास परियोजानाओं का ऐलान हुआ  तो दूसरी तरफ सिकंदराबाद में आयोजित एक जमसभा में पीएम मोदी ने लोगों से 7 बड़ी अपील की. अपने भाषण में पीएम मोदी ने देश के नागरिकों से विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की, जिसके लिए तरीके भी बताए. पीएम मोदी ने एक साल तक सोना न खरीदने, ईंधन बचाने, कुकिंग ऑयल अवॉइड करने, नेचुरल फर्मिंग अपनाने, विदेश यात्रा अवॉइड करने, वर्क फ्रॉम होम कल्चर के साथ स्वदेशी अपनाने की अपील की. प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ गई. कुछ यूजर्स ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के वर्ल्ड वॉर में बदलने की अटकलें लगाई तो कुछ लोगों इसे हंता वायरल महामारी और लॉकडाउन से जोड़कर देखा. 

पीएम मोदी की जनता से 7 अपीलें

मिडिल ईस्ट में संघर्ष के कारण उत्पन्न ऊर्जा संकट बीच पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा संरक्षण के उद्देश्य से कुछ बड़ी घोषणाएं की. इस दौरान नागरिकों से मितव्ययिता के उपायों को अपनाने को कहा गया, जो इस प्रकार है-

घर से काम: पीएम मोदी ने कहा कि जहां तक संभव हो, घर से काम करने को प्राथमिकता दें.
सोना न खरीदें: अगले एक साल तक सोने की खरीद को अवॉइड करने की अपील की गई है.
ईंधन बचाएं: पेट्रोल और डीजल की खपत को घटाने के लिए मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आवाजाही करने की सलाह है.
कुकिंग ऑयल: घर में जितना हो सके, खाना पकाने के तेल के इस्तेमाल में कटौती करें.
प्राकृतिक खेती: किसान भाई, केमिकल फर्टिलाइजर्स के बजाए नेचुरल और ऑर्गेनिक खाद-उर्वरकों का इस्तेमाल करें.
स्वदेशी अपनाएं: विदेशी ब्रांडों के बजाय स्वदेशी उत्पादों का उपयोग में लाएं.
विदेशी यात्रा से बचें: अगले एक साल तक विदेशों में यात्रा न करें या जितना हो सके अवॉइड करें.

सोशल मीडिया पर आ गई मीम की बाढ़

पश्चिम एशियाई देशों में चल रहे संघर्ष से ऊर्जा संकट पैदा होने के कारण विदेशी मुद्रा के संरक्षण के उद्देश्य से ये घोषणाएं की गई हैं, जिससे इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों पर लोगों ने तरह-तरह मीम शेयर किए हैं-

unfiltered_saroj_004 नाम के यूजर ने मीम पोस्ट किया है, जिसमें पीएम मोदी की फुटेज के साथ मूवी क्लिप लगाई गई है और लिखा है, जिस एक सीरियस कैप्शन दिया है- जब आपको पता चले कि सच में कुछ गड़बड़ी है.

codeflex.ig नामक के यूजर ने अपील को 2020 के कोरोना फ्लैशबैक से जोड़ दिया है. अपने कैप्शन में यूजर ने लिखा है कि इन्होंने कैजुअली लॉकडाउन 3.0 अनाउंस कर दिया है

ca_beyondfinance नाम के यूजर ने वर्फ फ्रॉम होन अनाउंस होते ही एक फनी मीम शेयर किया है, जिसमें एक तरफ पीएम मोदी घोषणा कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ तारक मेहता फेम जेठा लाल को बेफिक्री से घूमते दिखाया जा रहा है. इस मीम पर लोगों ने फनी कमेंट भी दिए हैं. एक यूजर ने कमेंट किया है कि हमें तो बता दिया मोदी जी, अब कंपनियों को भी समझा दो प्लीज.

ये भी पढ़ें:- मॉर्डन बहू की मनमानी से परेशान सास-ससुर ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताए छिपे हुए राज़, ये है पूरा मामला!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. indianews इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS