Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > बैंक ने मांगा बहन की मौत का सबूत, भाई ने कब्र खोदकर निकाला शव; कंकाल लेकर पहुंचा बेचारा

बैंक ने मांगा बहन की मौत का सबूत, भाई ने कब्र खोदकर निकाला शव; कंकाल लेकर पहुंचा बेचारा

Keonjhar Skeleton Case: ओडिशा में जब बैंक वालों ने बहन की मौत का सबूत मांगा तो उसके भाई जीतू मुंडा ने कब्र से अपनी बहन का शव निकाला और करीब 3 किलोमीटर कंधे पर कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया. पुलिस ने समझा-बुझाकर बैंक परिसर को खाली करवाया और कंकाल को फिर से दफनाने का इंतजाम भी किया.

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-28 11:08:26

Mobile Ads 1x1

Odisha Keonjhar Skeleton Case: ओडिशा के क्योंझर जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. ये पूरा मामला आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. दरअसल, पूरा मामला यह है कि एक महिला ने अपने घर की मवेशी को बेचकर लगभग 19 हजार रुपये ओडिशा ग्राम्य बैंक में जमा किए थे. लेकिन उसके बाद उनका निधन हो जाता है. इस पैसे को निकालने के लिए उसका भाई बैंक जाता है तो बैंक कर्मी उसे मृत्यू प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी कागजात जमा करने को कहते हैं.

जिसके बाद उनका भाई अपनी मरी हुआ बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंच जाता है. ताकि वह अपनी बहन द्वारा जमा की गई राशि निकाल सके. अब आप सोच रहे होंगे बहन का जमा किया हुआ पैसा उसका भाई क्यों निकालने गया है. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनकी बहन का कोई वारिस नहीं था. इसके उसका भाई बैंक से पैसा निकालने के लिए गया था.

ये भी पढ़ें:– सावधान! आप भी अपने बेडरूम में कपड़े उतारने से पहले रखें ध्यान, हैंगर पर बैठा मिला जहरीला सांप, फिर क्या हुआ?

कंकाल के साथ बैंक पहुंचा शख्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उस व्यक्ति का नाम जीतू मुंडा है. उनकी बड़ी बहन की मौत लगभग 2 महीने पहले बीमारी के कारण हो गई थी. उनकी बहन ने अपनी मौत से पहले बैंक में लगभग 19 हजार रुपये जमा किए थे. यह पैसा उसने अपने मवेशी को बेचकर जमा किया था. जब बैंक कर्मी ने जीतू से उसकी बहन की मौत का सबूत देने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य कागजात जमा करने को कहा तो वो अपनी मरी हुई बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: वरमाला से पहले ही खुल गया दूल्हे का पायजामा, शरमा गई दुल्हन, हंसने लगे मेहमान; वीडियो वायरल

कब्र से निकाला बहन का कंकाल

बताया जा रहा है कि जरूरी दस्तावेज न दे पाने के कारण जीतू मुंडा ने अपनी बहन की कब्र खोदकर उसका कंकाल बाहर निकाला. फिर  कंकाल को अपने कंधे पर लाद लिया, यह सोचकर कि यह उसकी मौत का सबूत होगाऔर बैंक पहुंचने के लिए लगभग तीन किलोमीटर पैदल चला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने बैंक के बाहर धरना दिया और कई घंटों तक कंकाल को बैंक परिसर के सामने ही रखा, और पैसे तुरंत जारी करने की मांग की. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मुंडा को बैंक परिसर खाली करने के लिए राजी किया. इसके अलावा, अधिकारियों ने उनकी बहन के कंकाल को फिर से दफनाने का इंतजाम भी किया. जीतू मुंडा को बैंक ने पैसे दिए या नहीं. इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

MORE NEWS