इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपने प्रेमी के आंसू पोंछती दिख रही है. इस वीडियो में युवती ने बताया है कि 20 अप्रैल को शादी थी. उसके माता-पिता ने प्रेमी से शादी ना कराके उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था, जिससे वो खुश नहीं थी.
नींद नहीं आई तो प्रेमी को लगाया कॉल
वीडियो में युवती बता रही है कि उसने अपनी माता-पिता की पसंद से शादी करने वाली थी, लेकिन शादी के पहले उसकी रातों की नींद उड़ी हुई थी. युवती कहती है कि उससे रहा नहीं गया और प्रेमी को कॉल लगाकर बात करने लगी. दोनों की बातें फिर से शुरू हुईं और प्यार फिर से जी उठा.
रात में नींद नहीं आने लगा तो बात करना चालू कर दिए
मा बाप के रिश्ते को ठुकराकर प्रेमी से शादी किए pic.twitter.com/48fRBIJtEc— Dibakar Yadav (@dibakar08august) April 12, 2026
3 बार भागने की कोशिश की
वीडियो में युवती ने यह भी बताया है कि उसने अपने प्रेमी के साथ पहले भी करीब 3 बार भागने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे. घर वालों ने युवती को समझाया और डांट भी लगाई, जिसके बाद युवती ने प्रेमी से बात करन छोड़ दिया था.
20 अप्रैल को थी शादी
युवती बता रही है कि 20 अप्रैल को शादी थी. इस दौरान शादी की रस्मों-रिवाज की तैयारियां चल रही थीं. युवती दुल्हन बनने वाली थी, लेकिन चिंता में उड़ी रातों की नींद ने प्रेमी से दोबारा बात करने पर मजबूर किया. इस वीडियो में युवती की मांग में सिंदूर है. ये वीडियो प्रेमी के साथ शादी करने के बाद जारी हुआ है.