Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक खूबसूरत महिला कार में बैठी नजर आ रही है. फिर वो एक चाय के दुकान में जाकर रूकती है. और चाय दुकानदार से चाय की मांग करती है. दुकानदार चाय देने लगता है तभी महिला सिगरेट की भी मांग करती है. वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला और चाय दुकानदार के बीच हुई बातचीत लोगों का ध्यान खींच रही है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला काफी बोल्ड कपड़े पहने हुए नजर रही है. हालांकि ये वीडियो ओरिजनल है या स्क्रिपटेड है. ये स्पष्ट नहीं हो रहा है. लेकिन इस वीडियो में महिला और चाय दुकानदार के बीच कई डबल मिनिंग बातें हुई हैं. हालांकि इंडिया न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहे वीडियो में महिला सिगरेट मिलने के बाद उसके जलाने लगती है. चाय और सिगरेट लेने के बाद महिला चाय दुकानदार से पूछती है कि कितने पैसे हुए? इसके बाद चाय दुकानदार कहता है 28 रुपये हुए. इसके बाद महिला रिपीट करती हुई कहती है 28, फिर वो चाय दुकानदार को पैसे देकर कहती है ठीक है. जिसके जवाब में दुकानदार कहता है. ठीक है, बढ़िया है. इसके बाद चाय दुकानदार और महिला के बीच की बातचीत डबल मिनिंग में बदल जाती है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सड़क किनारे चाय की दुकान पर नजर आती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला चाय पीते हुए दुकानदार से बातचीत करती है। बातचीत के दौरान कुछ ऐसे संवाद होते हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं—खासकर फोटो को लेकर हुई… pic.twitter.com/w5wXOnLseA
— MOHSEEN SHAIKH (@mohseenshkh7) April 18, 2026
महिला और दुकानदार के बीच बातचीत वायरल
जब महिला कहती है कि खुल्ले की बात कर रहे हो या किसी और चीज की बात कर रहे हो तो इसपर जवाब देते हुए दुकानदार कहता है कि सबकुछ बढ़िया है. इसके बाद महिला कहती है कि चलो ठीक है. फिर दुकानदार जिज्ञासा में पूछता है कि आप इंस्टाग्राम पर हो या यूट्यूबर हो? जिसके जवाब में महिला कहती है कि हां मैं इंस्टाग्राम पर हूं. इसके बाद दुकानदार महिला की सुंदरता की तारीफ कहते हुए कहता है कि आप बहुत सुंदर हो. इस पर महिला तुरंत कहती है कि अच्छा. महिला कहती है नजरें तो हटा दो.
महिला के साथ फोटो लेने का अनुरोध करता है दुकानदार
दुकानदार महिला के साथ फोटो लेने का अनुरोध कहता है. इस पर महिला कहती है कि मेरी फोटो. क्या करोगे फोटो का? दुकानदार कहता है अच्छी लग रही हो, तो महिला कहती है चलो ले लो. फिर थोड़ी देर के बाद महिला कहती है अपने साथ लेनी है या सिर्फ मेरी लेनी है. इसका जवाब देते हुए दुकानदार का कहता है कि आपकी फोटो लेनी है. महिला कहती है ले लो फिर.