Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Love Rashifal 15 April 2026: किसके आएंगे शादी के रिश्ते, कौन करेंगे भरपूर रोमांस; पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Love Rashifal 15 April 2026: किसके आएंगे शादी के रिश्ते, कौन करेंगे भरपूर रोमांस; पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Today Wednesday Love Rashifal 15 April 2026:  कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान?  बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभी और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Last Updated: April 14, 2026 | 2:23 PM IST
Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष दैनिक लव राशिफल

मेष राशि के जातकों की लव लाइफ बुधवार को मिली जुली रहेगी. सिंगल की जिंदगी में प्यार एंट्री मारेगा, लेकिन ध्यान रखें आई लव यू बोलने की जल्दबाजी न करें. अभी प्यार का इजहार भारी पड़ सकता है. पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे. शाम को फिल्म देखना या फिर बाहर घूमने जा सकते हैं.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ दैनिक लव राशिफल

वृषभ राशि के जातक बुधवार को दिनभर परेशान रहेंगे. जातकों को बुधवार को कारोबार के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है. इससे आपकी मुलाकात लव पार्टनर से नहीं हो पाएगी. पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक मामला शांत हो जाएगा.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि के जातक बुधवार सुबह परेशान होंगे, क्योंकि उनकी मुलाकात का कोई सहयोग नहीं बन पा रहा है. मिथुन राशि के जातकों को लव पार्टनर की डिमांड भी परेशान करेगी. बुधवार शाम को मुलाकात नहीं होने से लव पार्टनर का पारा चढ़ जाएगा, लेकिन आप समझदारी से इन चीजों को हैंडल कर लेंगे. सिंगल राशि के जातक शाम को दोस्तों के साथ एन्जॉय करेंगे. पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क दैनिक लव राशिफल

कर्क राशि के सिंगल जातक बुधवार को लव पार्टनर के साथ बहुत खुश नजर आएंगे. उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है. कॉलेज की गर्लफ्रेंड उन्हें प्रपोज करेंगी. कुछ सिंगल को शादी के रिश्ते आएंगे. इसी साल आपकी शादी का योग बन रहा है. पति-पत्नी दिनभर साथ रहेंगे. लव पार्टनर के बीच रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं रहेंगे. कुल मिलाकर मुलाकात का योग नहीं बन रहा है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह दैनिक लव राशिफल

सिंह राशि के सिंगल जातकों को लव पार्टनर नहीं मिलने वाला है, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. बुधवार को पति-पत्नी में अनबन होगी, लेकिन शाम तक विवाद का हल निकल जाएगा. लव पार्टनर के लिए रोमांस का बहुत अच्छा समय है. बुधवार को दोपहर से लेकर शाम तक एक साथ रहेंगे. इस दौरान फिल्म देखेंगे और एक बढ़िया सी कॉफी पियेंगे.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या दैनिक लव राशिफल

कन्या राशि के जातक  बुधवार को अपनी लव पार्टनर से मुलाकात नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उसके पास भी पैसे का अभाव होगा. ऐसे में आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है. आप फोन के जरिए उससे जुड़ सकते हैं. उसकी भावनाओं को भी समझें क्योंकि वह आपके लिए ही सारे जतन कर रहा है.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला दैनिक लव राशिफल

तुला राशि के जातकों की शादी होने वाली है. बुधवार को रिश्ता आएगा और वह आपको पसंद आएगा, लेकिन शादी का योग अभी नहीं बन रहा है. आप दिसंबर के आसपास शादी कर सकते हैं. पति-पत्नी के बीच रिश्ते बहुत अच्छे रहेंगे. पति-पत्नी को बुधवार को कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं. यह गिफ्ट लाइफ पार्टनर को कई दिनों तक याद रहेगा.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लव पार्टनर अलग-अलग शहर में रहते हैं. आप दोनों फोन या फिर सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से जोड़ सकते हैं. ध्यान रखें उसके लिए मिलन जरूरी तो है, लेकिन मोहब्बत के एहसास को जिंदा रखना ज्यादा जरूरी है. पति-पत्नी के बीच प्यार बरकरार रहेगा.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु दैनिक लव राशिफल

धनु राशि के सिंगल सिंगल जातक प्यार का इजहार करेंगे. बुधवार को कोशिश करें कि अपनी गर्लफ्रेंड को खूब समय दें.नाराज है तो उसे आप एक गिफ्ट देकर खुश कर सकते हैं. जरूरी यह है कि आप दोनों के रिश्ते में खटास नहीं पैदा हो.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर दैनिक लव राशिफल

मकर राशि के जातक कुछ खुश रहेंगे, लेकिन उनकी मुलाकात होने मुश्किल है. दोनों की शादी के लिए पैरेंट्स राजी हो गए हैं, इसलिए मुलाकात ना होना ज्यादा खलेगा. सिंगल के जीवन में प्यार की एंट्री होगी. शादीशुदा जातक खुश रहेंगे.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ दैनिक लव राशिफल

कुंभ राशि वालों को सेहत में सुधार करने के लिए काम करना होगा. सेहत का ध्यान रखें और नियमित योग करें. आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, लेकिन आप मनाने में कामयाब होंगे.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन दैनिक लव राशिफल

बुधवार को लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर तनाव बढ़ सकता है. सिंगल की जिंदगी में फिर प्यार लौटेगा. पति-पत्नी के बीच अनबन खत्म होगी. ध्यान रखें कि अनबन इस कदर ना हो जाए कि रिश्ते प्रभावित होने लगें.

More News