Live TV
Search
Home > अजब गजब न्यूज > भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन: दो राज्यों में फैला, हर जगह के लिए मिलती है ट्रेन, जानें खासियत

भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन: दो राज्यों में फैला, हर जगह के लिए मिलती है ट्रेन, जानें खासियत

भारतीय रेलवे अपनी कनेक्टिविटी के साथ ही अपनी खासियत के लिए भी जाना जाता है. इसी तरह भारत का एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है, जहां से आपको हर जगह के लिए ट्रेन मिल सकती हैं. यहां से चारों दिशाओं की रेल कनेक्टिविटी है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 14, 2026 18:08:12 IST

Mobile Ads 1x1

Unique Railway Station of India: भारतीय रेलवे स्टेशन अपने लंबे-चौड़े नेटवर्क के साथ ही अपनी कई खासियतों के लिए भी जाना जाता है, जैसे रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेल से सफर करते हैं. बहुत से लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी ट्रैवलिंग के लिए रेल का ही इस्तेमाल करते हैं. बहुत से रेलवे स्टेशन अपनी खासियत को लेकर काफी मशहूर हैं. इनमें कुछ अपने नाम को लेकर चर्चा में रहते हैं, तो कुछ खुद में ही काफी अनोखे हैं. हालांकि आज हम आपको एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी अनोखा है. इस रेलवे स्टेशन से आपको पूरे देश के लिए ट्रेनें मिल सकती हैं. 

इस रेलने स्टेशन से मिलती है हर जगह की ट्रेन

बता दें कि ये रेलवे स्टेशन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर स्थित है. उत्तर प्रदेश का मथुरा जंक्शन वो अनोखा रेलवे स्टेशन है, जहां से आपको देश के किसी भी कोने के लिए ट्रेन मिल सकती है. दिल्ली से केवल 140 किलोमीटर दूर है, जो उत्तर मध्य रेलवे जोन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यहां से आपको पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण की चारों दिशाओं के लिए ट्रेनें मिल सकती हैं. यहां से आप कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर असम तक कहीं के लिए भी ट्रेन ले सकते हैं. मथुरा जंक्शन से आपको छोटे और बड़े जंक्शन व रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेनें मिल जाती हैं. 

मथुरा रेलवे स्टेशन की खासियत

उत्तर प्रदेश का मथुरा जंक्शन को कनेक्टिविटी की खासियत के लिए जाना जाता है. यहां देश के हर कोने के लिए ट्रेनें आसानी से मिल जाती हैं. यहां से रोजाना सैकड़ों की गिनती में ट्रेनें रफ्तार भरती हैं. ये रेलवे स्टेशन धार्मिक महत्व रखने के साथ ही रेलवे हब के रूप में भी देशव्यापी कनेक्टिविटी का प्रतीक कहा जाता है. अगर आप पूरे देश में किसी भी जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो मथुरा जंक्शन से आप हर जगह के लिए ट्रेन ले सकते हैं.

टूरिस्ट्स को पसंद है भारतीय रेलवे

बता दें कि विदेश से आने वाले टूरिस्ट्स को भारतीय रेलवे की सुविधा काफी पसंद आती है. वे अपने गंतव्य तक जाने के लिए अधिकतर भारतीय रेल का ही इस्तेमाल करते हैं. वे अक्सर अपने व्लॉग्स में भारतीय रेलवे और उनकी सुविधाओं के बारे में दिखाते हैं. उनका कहना है कि भारतीय रेलवे में साफ पर्दे, साफ बिस्तर और स्नैक्स मिलते हैं. 

MORE NEWS