Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Love Rashifal 16 April 2026:  किसके कॉलेज की गर्लफ्रेंड बोलेगी I LOVE YOU, किसे लगेगा ब्रेकअप का झटका; पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Love Rashifal 16 April 2026:  किसके कॉलेज की गर्लफ्रेंड बोलेगी I LOVE YOU, किसे लगेगा ब्रेकअप का झटका; पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Today Love Rashifal 15 April 2026:  कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान?  गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभी और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Last Updated: April 15, 2026 | 3:14 PM IST
Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष दैनिक लव राशिफल

मेष राशि के जातकों की जिंदगी में खुशहाली रहेगी. गुरुवार को लव पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा. आप दिनभर रोमांस को एन्जॉय करेंगे. गुरुवार की शाम को फिल्म देखने का प्रोग्राम बन सकता है. सिंगल राशि के जातक अपने दोस्तों के साथ दिनभर एन्जॉय करेंगे. पति-पत्नी के बीच अनबन रहेगी, लेकिन ज्यादातर लोगों की जिंदगी सामान्य तौर पर गुजरेगी.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को वृषभ राशि के जातकों की जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा. खासतौर से सिंगल राशि के जातकों को अभी प्यार के लिए यानी लव पार्टनर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा, हालांकि आपकी शादी के रिश्ते आएंगे पर आप इसे स्वीकार नहीं करेंगे. पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि के जातक गुरुवार को कोशिश करेंगे कि अपने लव पार्टनर से मुलाकात करें. वह किन्हीं बातों को लेकर उदास है, जिससे उसका मन भर जाएगा. सिंगल राशि के जातक प्यार को लेकर ज्यादा कोशिश ना करें. जिन्हें वह पसंद करते हैं वह उन्हें पसंद नहीं करता है. थोड़ा सा इंतजार करें लव यानी प्यार आपकी जिंदगी में लौटने वाला है.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क दैनिक लव राशिफल

कर्क राशि के जातक अलग-अलग शहरों में होने की वजह से गुरुवार को मुलाकात नहीं कर पाएंगे. फोन या फिर सोशल मीडिया के जरिये आप एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि वीकेंड पर आपकी मुलाकात होने वाली है.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह दैनिक लव राशिफल

सिंह राशि के जातकों को उनका प्यार मिलेगा. कॉलेज की दोस्त उन्हें प्रपोज करेगी. पति पत्नी के बीच मधुर संबंध बने रहेंगे.सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ मिली-जूली रहेगी. पति-पत्नी शाम को फिल्म देखने का प्रोग्राम बना सकते हैं. इसके साथ ही डिनर करने भी प्लानिंग बन सकती है.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को सुबह लव पार्टनर से झगड़ा होगा जो शाम तक जारी रहेगा. इस दौरान मुलाकात नहीं हो पाएगी और बातचीत भी नहीं हो पाएगी. ऐसे में मन दुखी रहेगा. पति-पत्नी के बीच अनबन होगी, लेकिन जल्द ही दूर हो जाएगी. सिंगल की शादी के रिश्ते आएंगे.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला दैनिक लव राशिफल

तुला राशि के जातकों की लव लाइफ गुरुवार को  बहुत शानदार रहेगी. आप दोनों दोपहर बाद मिलेंगे और कहीं एकांत में रोमांस को एन्जॉय करेंगे, लेकिन उसे दौरान ध्यान रखें कि किसी पुरानी बात का जिक्र ना करें वरना आपका रोमांस खराब हो सकता है. सिंगल की जिंदगी में प्यार की एंट्री नहीं होने वाली है.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जातक गुरुवार को अपने लव पार्टनर से मुलाकात नहीं कर पाएंगे. काम की व्यस्तता के चलते लव पार्टनर आपसे मुलाकात के लिए मना कर देगा. हालांकि आप समझदार हैं, इसलिए इसका बुरा नहीं मानेंगे. पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे की एंट्री से बावल बचेगा. कोशिश करें कि संबंध को ज्यादा बिगड़ने ना दें.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु दैनिक लव राशिफल

धनु राशि के जातक लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे. आपकी शादी हो चुकी है या नहीं? आपके पैरेंट्स मान चुके हैं, इसलिए इस लम्हे को एन्जॉय करें. किसी तरह की कोई टेंशन ना लें. इस साल के अंत तक शादी का योग बन रहा है. शादीशुदा जातक का जीवन सामान्य रहेगा.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर दैनिक लव राशिफल

मकर राशि की जातकों की लव लाइफ कुछ खास नहीं रहेगी, क्योंकि कुछ अनबन चल रही है. इस वजह से वह आपका फोन भी पिक नहीं कर रहा है. लव पार्टनर को थोड़ा समय दें. गुस्सा शांत होगा और मन में दुविधा दूर होगी तो आपको खुद संपर्क करेगा. पति-पत्नी के बीच अनबन शाम तक खत्म होगी.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ दैनिक लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों की लव लाइफ शानदार रहेगी. सुबह से लेकर दोपहर तक मुलाकात नहीं होगी, लेकिन दोबहर बाद मिलेंगे. शाम के दौरान फिल्म देखने का प्रोग्राम बन सकता है और डिनर भी करने की प्लानिंग बना सकती है.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन दैनिक लव राशिफल

मीन राशि के सिंगल जातकों को उनका कॉलेज का दोस्त प्यार को प्रस्ताव रखेंगे. आपके मन में ऐसा कुछ नहीं है. ऐसे में उसे समय दें और खुद को भी समय दें. हो सकता है कुछ दिनों बाद ही हालात सामान्य हो जाएं.

More News