Love Rashifal 17 April 2026: किसके आएंगे शादी के रिश्ते, किसे मिलेगा रोमांस का मौका; पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Today Love Rashifal 17April 2026: कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभी और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष दैनिक लव राशिफल
मेष राशि के जातकों की लव लाइफ में खुशियां रहेंगीं. सिंगल जातक को उनका प्यार शुक्रवार को नहीं मिलेगा. इसका मतलब उनके जीवन में प्यार की एंट्री नहीं होगी. अगर आप शादीशुदा हैं तो दिनभर घर पर रहेंगे. शाम को बाहर घूमने का प्लान बन सकता है.
वृषभ दैनिक लव राशिफल
वृषभ राशि के जातक कई दिनों से लव पार्टनर से मुलाकात नहीं होने से परेशान हैं, लेकिन शुक्रवार को यह दिक्कत दूर हो जाएगी यानी आप अपनी लव पार्टनर से मुलाकात करेंगे. शादीशुदा जातकों के बीच संबंध मधुर रहेंगे. घर में एक नया मेहमान आने वाला है. ऐसे में पुरानी बातों को भुला कर उसका स्वागत करें.
मिथुन दैनिक लव राशिफल
मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ मिली जुली रहेगी. शुक्रवार को मुलाकात के दौरान रोमांस भरपूर रहेगा. सिंगल राशि के जातकों को कोई प्रपोज करेगा. इससे आपकी जिंदगी बदल जाएगी.
कर्क दैनिक लव राशिफल
कर्क राशि के जातकों का लव पार्टनर से मिलना मुश्किल है. यह सामने वाले को भी समझना चाहिए कि प्यार में मुलाकात बहुत जरूरी नहीं है. एहसास उससे कहीं ज्यादा जरूरी है. लव पार्टनर सामने वाले की मजबूरी समझें. पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे. सिंगल की लाइफ भी अच्छी रहेगी.
सिंह दैनिक लव राशिफल
सिंह राशि के जातक बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं. घर से दूर दूसरे शहर में घूमने की योजना बन सकती है. कोशिश करें कि इस दौरान पुरानी बातों का जिक्र ना करें. वाणी पर संयम लगाएं वरना अनबन होने की आशंका है.
कन्या दैनिक लव राशिफल
कन्या राशि के जातक कोशिश करें कि लव पार्टनर से मुलाकात करें. इस मुलाकात में आप फैमिली प्लानिंग पर भी चर्चा कर सकते हैं. सिंगल की जिंदगी में लव पार्टनर की दस्तक होगी.
तुला दैनिक लव राशिफल
तुला राशि के जातकों की लव लाइफ में कुछ बड़ा उलटफेर होने वाला है. हो सकता है आप जिस पार्टनर पर इतना विश्वास कर रहे हैं वह आपके साथ धोखा कर जाए. ऐसे में सतर्कता जरूरी है. अपने पार्टनर के स्वभाव पर ध्यान रखें. हो सकता है वह किसी दूसरे के संपर्क में है. रिश्ते में विश्वास जरूरी है.
वृश्चिक दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार को आपका पार्टनर बहुत खुश दिखाई पड़ेगा. हो सकता है आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोले जो अब तक उन्होंने न कहीं है. शुक्रवार को अपने प्यार का इजहार आपसे कर सकता है. शुक्रवार को आपका दिन बहुत खास रहने वाला है.
धनु दैनिक लव राशिफल
धनु राशि के जातक बहुत खुशहाल रहेंगे. खासतौर से ऐसे जातक जिनकी अगले कुछ महीनों के दौरान शादी होने वाली है. लव पार्टनर के साथ घूमने फिरने बाहर जा सकते हैं. इस दौरान भविष्य की योजना पर कोई अंतिम निर्णय ले सकते हैं.
मकर दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. लव पार्टनर आपका साथ पाकर बहुत खुश दिखाई देगा. शुक्रवार को अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. साथ ही अपने पार्टनर के साथ फिल्म भी देख सकते हैं.
कुंभ दैनिक लव राशिफल
शुक्रवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. लव पार्टनर आपका साथ पाकर बहुत खुश दिखाई देगा. शुक्रवार को अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. साथ ही अपने पार्टनर के साथ फिल्म भी देख सकते हैं.
मीन दैनिक लव राशिफल
पार्टनर आपके प्यार को एक्सेप्ट करेगा. आपका दिन पार्टनर के साथ मस्ती मजाक में बीतने वाला है. अगर पार्टनर से अभी तक मन की बात नहीं बोली है, तो बोल सकते हैं.