Live TV
Search
Home > जॉब > LIC Vacancy: भारतीय जीवन बीमा निगम में नौकरी की भरमार, ग्रेजुएट के लिए बढ़िया मौका, आज से आवेदन शुरू

LIC Vacancy: भारतीय जीवन बीमा निगम में नौकरी की भरमार, ग्रेजुएट के लिए बढ़िया मौका, आज से आवेदन शुरू

Sarkari Naukri LIC HFL Recruitment 2026: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में नौकरी (Govt Jobs) पाने के लिए बेहतरीन मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: April 16, 2026 20:51:28 IST

Mobile Ads 1x1

LIC HFL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. LIC Housing Finance Ltd (LIC HFL) ने जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 180 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है. इसके बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन जून 2026 के पहले सप्ताह में किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि डिस्टेंस, पार्ट-टाइम या पत्राचार से की गई पढ़ाई मान्य नहीं होगी.

आयु सीमा की बात करें, तो उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल 2026 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2005 के बाद नहीं होना चाहिए.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

LIC HFL की इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा:

1. ऑनलाइन परीक्षा: यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होगी और इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे. परीक्षा की अवधि 120 मिनट तय की गई है.

परीक्षा में शामिल विषय:
अंग्रेजी भाषा
लॉजिकल रीजनिंग
सामान्य जागरूकता
संख्यात्मक क्षमता
कंप्यूटर स्किल

ध्यान दें कि परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी भाषा में होगी.

नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे, इसलिए सावधानी से प्रश्न हल करें.

2. इंटरव्यू (साक्षात्कार)

ऑनलाइन परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंकों के आधार पर किया जाएगा.

फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 800 निर्धारित किया गया है. इसके अलावा 18% GST भी लागू होगा. फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.

क्यों है यह मौका खास?

LIC Housing Finance एक प्रतिष्ठित संस्था है, जहां नौकरी मिलने का मतलब है स्थिर करियर, अच्छी सैलरी और ग्रोथ के अवसर हैं. इसलिए यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं.

MORE NEWS