Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IPL 2026: दुनिया का नंबर 1 फील्डर, जिसे संजीव गोयनका ने टीम से निकाल दिया, अब टीम भुगत रही सजा

IPL 2026: दुनिया का नंबर 1 फील्डर, जिसे संजीव गोयनका ने टीम से निकाल दिया, अब टीम भुगत रही सजा

जोंटी रोड्स आईपीएल 2023 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच बने थे. उन्होंने टीम के साथ दो सीजन तक काम किया, लेकिन संजीव गोयनका की एलएसजी ने उन्हें 2026 से पहले टीम से निकाल दिया था.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-04-16 19:25:42

Mobile Ads 1x1

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 से पहले जोंटी रोड्स का लखनऊ सुपर जायंट्स से बाहर होना क्रिकेट फैंस के लिए हैरानी भरा रहा था. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन फील्डर माना जाता है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव के तहत उन्हें आगे नहीं रखने का फैसला किया. जोंटी रोड्स आईपीएल 2023 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच बने थे. उन्होंने टीम के साथ दो सीजन तक काम किया. आईपीएल 2026 में भी लखनऊ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. 5 मैचों में टीम 2 मैच ही जीत सकी है.

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम आईपीएल 2024 में सातवें स्थान पर रही थी और आईपीएल 2025 में भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. खराब प्रदर्शन के बाद मालिक संजीव गोयनका और टीम प्रबंधन ने सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया. सबसे बड़ा बदलाव तब शुरू हुआ जब आईपीएल 2023 के बाद गौतम गंभीर ने फ्रेंचाइजी छोड़ दी. इसके बाद लखनऊ ने अपने कोचिंग ग्रुप में नए लोगों को शामिल किया. आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व कोच अभय शर्मा को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया, जिन्होंने जोंटी रोड्स की जगह ली.

जोंटी को क्यों हटाया?

रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और मेंटर जहीर खान के साथ एक नया और ज्यादा भारतीय सपोर्ट स्टाफ बनाना चाहती थी. आईपीएल 2025 में टीम की फील्डिंग भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जिसने रोड्स को हटाने के फैसले में बड़ी भूमिका निभाई. दुनिया के नंबर एक फील्डर माने जाने वाले जोंटी रोड्स का कार्यकाल इसलिए खत्म हुआ क्योंकि फ्रेंचाइजी एक नई शुरुआत करना चाहती थी.

भारतीय टीम में आना चाहते थे?

सूत्रों के अनुसार, रोड्स और टीम प्रबंधन के बीच कोई निजी विवाद नहीं था. यह फैसला केवल बड़े बदलाव की योजना का हिस्सा था. जोंटी रोड्स का बाहर होना इसलिए भी अहम माना जा रहा था क्योंकि उन्होंने इससे पहले भारतीय टीम का फील्डिंग कोच बनने में दिलचस्पी दिखाई थी. हालांकि यह जिम्मेदारी टी. दिलीप को दे दी गई, जिससे रोड्स काफी हैरान और निराश हुए थे.

Tags:

MORE NEWS