Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Today Love Rashifal 02 May 2026: कौन बोलेगा Sorry, किस राशि के जातक करेंगे भरपूर रोमांस

Today Love Rashifal 02 May 2026: कौन बोलेगा Sorry, किस राशि के जातक करेंगे भरपूर रोमांस

Today Love Rashifal 2 May 2026:  कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? शादीशुदा जातकों की जिंदगी में होगा रोमांस या होंगे परेशान? शनिवार (2 मई, 2026) को सभी 12 राशि (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के जातकों की जिंदगी में क्या रहेगी प्यार की स्थिति? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

Last Updated: May 1, 2026 | 2:51 PM IST
Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/12

मेष दैनिक लव राशिफल

शनिवार को आप अपने साथी के साथ फुल एंजॉय करेंगे. दोपहर बाद बाहर घूमने जा सकते हैं. इस दौरान फिल्म देखने और डिनर का प्रोग्राम भी बन सकता है.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/12

वृषभ दैनिक लव राशिफल

शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आपका साथी आपके साथ अच्छा समय व्यतीत करेगा. शनिवार को मौसम के हिसाब से आप अपने पार्टनर के साथ रोमांस करेंगे.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/12

मिथुन दैनिक लव राशिफल

शनिवार को आपका साथी आपसे अपनी कुछ पर्सनल बातें छिपा सकता है. इसका पता चलने पर आपके संबंधों में खटास पैदा हो सकती है. शनिवार को अपने साथी को लेकर परेशान रह सकते हैं और उनके व्यवहार के कारण आपका मन चिंतित रहेगा.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/12

कर्क दैनिक लव राशिफल

शनिवार को आपका साथी आपको भरपूर प्यार देगा. शनिवार को आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती की माफी मांग सकता है. प्रेम के लिए यह समय बहुत अच्छा है. पुरानी बातों को इग्नोर कर कर अपने साथी की गलती को माफ करें, जिससे आपका संबंध मजबूत हो.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/12

सिंह दैनिक लव राशिफल

संभव है कि आपके साथ अपने रिश्ते को लव पार्टनर खत्म करना चाह रहा हो. ऐसे में शनिवार को आपका पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है. इस कारण वह आपके प्रति अपना व्यवहार बदल सकता है.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/12

कन्या दैनिक लव राशिफल

शनिवार को परिवार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है. शनिवार का दिन आप कुछ नए काम के बारे में विचार बना सकते हैं, जिसमें आप अपने पार्टनर का सहयोग प्राप्त करेंगे. शनिवार को आप अपने जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई देगा.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/12

तुला दैनिक लव राशिफल

शनिवार को कुछ कारणों से आपके बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है. अच्छा होगा कुछ बातों को बैठ कर सुलझाएं. हो सकता है आपका पार्टनर आपकी बात को समझ ना पाया हो.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/12

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

शनिवार को पार्टनर के लिए शॉपिंग आप कर सकते हैं, जिससे वह खुश नजर आएंगे. शनिवार आपके पॉकेट पर आर्थिक बजट बढ़ सकता है. सिंगल की जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/12

धनु दैनिक लव राशिफल

आपका पार्टनर भावुक है.  ऐसे में आपकी कोई बात उनके मन को चुभ सकती है, जिस कारण संबंधों में कुछ परेशानियां महसूस होगी. अच्छा होगा अपने साथी के साथ बैठकर कुछ बातें सही करें वरना आपका संबंध बिगड़ सकता है.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/12

मकर दैनिक लव राशिफल

शनिवार को आपकी लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है. आपके पार्टनर को आपके बारे में कुछ बातें सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आपका पार्टनर आपसे संबंध बिगाड़ सकता है. अच्छा होगा बात को संभालने का प्रयास करें.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/12

कुंभ दैनिक लव राशिफल

शनिवार को अपने पार्टनर के साथ उनके मूड को ठीक करने के लिए पुरानी बातों के लिए सॉरी बोलना आपके लिए अच्छा होगा. आपका साथी कुछ बातों को लेकर आपसे नाराज है, उन्हें मनाने की कोशिश करें.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/12

मीन दैनिक लव राशिफल

शनिवार को आप अपने पार्टनर के साथ बाहर कहीं शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं. आपका पार्टनर आज आपसे खुश रहेगा. साथ ही अपने मन के भाव आपके सामने प्रकट कर सकता है यानी आपसे आई लव यू बोल सकता है.

More News