Aakash Chopra Love Story: बैट से नहीं, दिल से जीती बाजी… कौन हैं आकाश चोपड़ा की वाइफ? देखें Photos
Aakash Chopra Love Story: भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) क्रिकेट की दुनिया में ज्यादा बड़ा नाम नहीं कमा पाए. आकाश चोपड़ा क्रिकेट जगत में उन्होंने कुछ खास कमाल नहीं किया, लेकिन अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना दिया. मौजूदा समय में आकाश चोपड़ा को भारत के सबसे सफल कमेंटेटरों में गिना जाता है. क्रिकेटर से कमेंटेटर बनने तक आकाश चोपड़ा का सफर आसान नहीं रहा है. क्रिकेट करियर से लेकर कमेंट्री तक आकाश चोपड़ा ने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया. इस दौरान उन्हें काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी, लेकिन उनकी वाइफ हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं. आकाश चोपड़ा की लव स्टोरी भी दूसरे क्रिकेटर्स की तरह काफी दिलचस्प है. ऐसे में आइए जानते हैं आकाश चोपड़ा की लव स्टोरी…
कौन हैं आकाश चोपड़ा की वाइफ?
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आक्षी माथुर (Aakshi Mathur) से शादी की है. आकाश और आक्षी 2 दिसंबर 2009 को नई दिल्ली में शादी के बंधन में बंधे थे.
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
आकाश चोपड़ा की लव स्टोरी उनके क्रिकेट करियर के शुरुआत दिनों में शुरू हुई थी. उसी दौरान आकाश और आक्षी की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उन दोनों ने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा.
कौन हैं आक्षी माथुर?
आकाश चोपड़ा की वाइफ आक्षी माथुर पेशे से एक कंटेंट प्रोड्यूसर (Content Producer) हैं. इससे पहले वह एक पत्रकार (Journalist) भी रह चुकी हैं. फिलहाल वो मेंटल हेल्थ एडवोकेट (Mental Health Advocate) के तौर पर काम कर रही हैं.
आकाश चोपड़ा की सपोर्ट सिस्टम
आक्षी चोपड़ा अपने पति आकाश चोपड़ा की सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम हैं. वह आकाश चोपड़ा के साथ उस समय भी खड़ी रहीं, जब वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे. आकाश चोपड़ा अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपनी वाइफ को देते हैं.
कपल के 2 बच्चे
आकाश चोपड़ा और आक्षी दो बच्चों के माता-पिता हैं. उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम आर्ना (Aarna) और अहसिन (Ahsin)है.
घूमने की शौकीन हैं आक्षी चोपड़ा?
आकाश चोपड़ा की वाइफ आक्षी घूमने-फिरने की काफी शौकीन हैं. वह अक्सर आकाश चोपड़ा के साथ बाली, श्रीलंका और दुबई जैसी जगहों पर घूमने जाती रहती हैं. उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती है.
आकाश चोपड़ा का इंटरनेशनल करियर
आकाश चोपड़ा ने साल 2003 से 2004 के बीच भारत के लिए कुल 10 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उनके बल्ले से 23 के एवरेज से कुल 437 रन निकले, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे. साल 2004 में आकाश चोपड़ा को भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया. इसके बावजूद आकाश चोपड़ा लगातार घरेलू क्रिकेट में खेलते रहे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आकाश चोपड़ा के नाम 162 मैचों में 10,839 रन दर्ज हैं. इसमें 1 तिहरा शतक भी शामिल है.
बल्ला छोड़ थामा माइक
आकाश चोपड़ा ने साल 2015 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का एलान किया. हालांकि उन्होंने इससे पहले ही बल्ले की जगह माइक थाम लिया था. आकाश चोपड़ा भले ही अपने क्रिकेट करियर को लेकर पूरी दुनिया में नाम नहीं बना पाए, लेकिन कमेंट्री बॉक्स में उनकी आवाज फैंस को खूब पसंद आती है.