Advertisement Controversy: कृति सेनन ही नहीं, इन 5 बॉलीवुड सितारों के विज्ञापन भी बने विवाद की वजह
Advertisement Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का हाल ही में एक स्पेशल ऐड रिलीज हुआ, जो रक्षाबंधन पर आधारित था. इसमें कृति ने रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी, जिसको लेकर कृति को काफी आलोचनाओं को सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी उन पर तंज कसा. कंगना रनौत ने कहा कि जब इतने सारे कपड़े पहनने के लिए हैं, तो जरूरी है कि बिकिनी पहनकर भाई को राखी बांधी जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि ये विज्ञापन जानबूझकर घिनौना बनाया गया है.
इसके बाद कृति सेनन ने इसका जवाब दिया और कहा कि त्योहार और परंपराएं सिर्फ कपड़ों के बारे में नहीं हैं. ये प्यार, रिश्तों, भावनाओं और परिवार से जुड़ी होती हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं के कपड़ों को लेकर इतनी बातें क्यों होती हैं और बार-बार महिलाओं की पसंद को क्यों परखा जाता है? हालांकि कंगना रनौत पहली ऐसी स्टार नहीं हैं, जिन्हें किसी ऐड के लिए इतना विवाद झेलना पड़ा हो. इससे पहले अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे एक्टर्स भी लिस्ट में शामिल हैं.
आलिया भट्ट
2021 में आलिया भट्ट ने मोहे मान्यवर ब्राइडल लहंगे का विज्ञापन किया था. इस दौरान उन्होंने 'कन्यादान' की जगह 'कन्यामान' की वकालत की थी. इसके बाद बॉयकॉट मान्यवर का ट्रेंड करने लगा. वहीं कुछ लोग समर्थन में भी उतरे, उन्होंने इस सोच को प्रगतिशील समाज की शुरुआत बताया था क्योंकि ऐड में आलिय मंडप में बैठकर सोचती हैं कि क्या बेटी कोई दान करने की वस्तु है?
शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ
शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को चर्चित पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर विवाद का सामना करना पड़ा था. उनके फैंस ने सवाल उठाया था कि अगर उनके हीरो ही ऐसा करेंगे, तो समाज पर क्या असर पड़ेगा? महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इसको लेकर नोटिस भी जारी किया था.
सलमान खान
सलमान खान ने चर्चित पान मसाला का ऐड किया था, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था. पान मसाला के विज्ञापन और उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित असर के कारण उन्हें कानूनी व उपभोक्ता शिकायतों का भी सामना करना पड़ा.
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने भी पुराने समय में पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन से जुड़ने के बाद भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था. बाद में अमिताभ बच्चन ने इस अनुबंध को रद्द कर दिया था. उन्होंने कंपनी को उसका भुगतान भी वापस कर दिया था.
आमिर खान
आमिर खान ने सीएट टायर्स का विज्ञापन किया. आमिर खान ने इस ऐड में लोगों को शहर की सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की सलाह देते हुए दिखाया गया था. इसके कारण परंपराओं का अपमान कहते हुए लोगों में नाराजगी देखने को मिली. इसके कारण लोगों ने आमिर खान का बहिष्कार भी किया था.