Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • इस फिल्म से रातों-रात सुपरस्टार बने थे अक्षय कुमार, 3 गुना से ज्यादा की कमाई, बने मिस्टर खिलाड़ी

इस फिल्म से रातों-रात सुपरस्टार बने थे अक्षय कुमार, 3 गुना से ज्यादा की कमाई, बने मिस्टर खिलाड़ी

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमाार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं. फिल्म 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. एक्टर को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि कोविड 19 के बाद रिलीज हुई कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं. क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार की एक फिल्म ने अपने बजट से 344 फीसदी से ज्यादा कमाई की. इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात फेम दिलाई थी और वे सुपरस्टार बन गए. इस फिल्म को बेहद कम बजट में बनाया गया था, लेकिन इस फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया था.

Last Updated: April 15, 2026 | 6:44 PM IST
Janwar Release and Starcast - Photo Gallery
1/6

जानवर रिलीज और स्टारकास्ट

24 दिसंबर 1999 को अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म को सुनील दर्शन ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी भी मुख्य किरदार में थीं.

Big Hit Janwar - Photo Gallery
2/6

बड़ी हिट साबित हुई जानवर

जानवर फिल्म उस साल की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई. अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की गई. हालांकि क्रिटिक्स से फिल्म को मिला जुला रिव्यू मिला था.

Akshay Kumar in Janwar - Photo Gallery
3/6

'जानवर' से सुपरस्टार बने अक्षय कुमार

जानवर फिल्म ने ही अक्षय कुमार के करियर को काफी ऊंचाईयों तक पहुंचा दिया था. इस फिल्म से ही अक्षय कुमार रातोंरात सुपरस्टार बन गए. हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली थी.

Box Office Collection of Janwar - Photo Gallery
4/6

लागत से 3 गुना ज्यादा कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म को बनाने में 4.5 करोड़ रुपये की लागत लगी थी. वहीं फिल्म ने इससे 3.4 गुना ज्यादा कमाई की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.48 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

Janwar Profit - Photo Gallery
5/6

जानवर मेकर्स को हुआ फायदा

जानवर फिल्म मेकर्स के लिए फायदे का सौदा साबित हुई और इसकी कमाई ने मेकर्स को मालामाल कर दिया था. बजट निकालने के बाद 244 फीसदी का नेट प्रॉफिट हुआ था.

Akshay Kumar Upcoming Films - Photo Gallery
6/6

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

वहीं इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं. फिल्म 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा उनकी हैवान और वेलकम टू जंगल फिल्म भी जल्दी रिलीज होने वाली हैं.

More News