एक, दो या तीन नहीं.. अनुराग कश्यप की जिंदगी में हैं 5 स्पेशल लेडी, किसी ने बदहाली में दिया साथ, तो किसी ने बदल दी जिंदगी
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर और डायरेक्टर की लिस्ट में गिना जाता है. अनुराग कश्यप का नाम आते ही सबसे पहले उनकी अलग तरह की फिल्में और बेबाक अंदाज आंखों के सामने आ जाता है. हालांकि कैमरे के पीछे उन्हें काफी लोगों ने संभाला है.कभी संघर्ष के दिनों में किसी ने उनका हाथ थामा, कभी प्यार ने उनकी जिंदगी को नया मोड़ दिया और कभी एक बेटी ने उन्हें जिंदगी को देखने का बिल्कुल अलग नजरिया दिया. अनुराग की जिंदगी में ऐसी पांच महिलाएं रही हैं, जिनका जिक्र उनकी कहानी को पूरा किए बिना अधूरा लगता है.
मां ने समझा सपना
अनुराग के लिए उनकी मां मल्लिका सिंह ने उन्हें इमोशनल काफी सराहा था. उन्होंने पढ़ाई के बाद फिल्मों की तरफ कदम बढ़ाया और धीरे-धीरे इसी जुनून को अपना करियर बना लिया. इस दौरान उनकी मां ने उन्हे काफी सपोर्ट किया. मां का साथ उनके शुरुआती जीवन की उन मजबूत नींवों में शामिल रहा, जिसने उन्हें अपने फैसले लेने का हौसला दिया.
आरती बजाज ने संघर्ष में दिया साथ
अनुराग कश्यप की पहली शादी फिल्म एडिटर आरती बजाज से हुई. दोनों का रिश्ता उस समय बना, जब अनुराग फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. आरती ने उनके साथ काम भी किया और निजी जिंदगी में भी उनका साथ दिया. हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों ने तलाक ले लिया. दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम आलिया कश्यप है.
कल्कि कोचलिन से शादी
फिल्म देव.डी के दौरान अनुराग की जिंदगी में कल्कि कोचलिन से हुई. फिल्म के काम के दौरान दोनों करीब आए और उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. डेटिंग के बाद दोनों ने सादी कर ली. हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए. रिश्ता खत्म होने के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा.
लेडी लव शुभ्रा शेट्टी
अनुराग कश्यप का नाम शुभ्रा शेट्टी के साथ भी जुड़ा. दोनों की उम्र में लगभग 20 साल का अंतर है. हालांकि बाद में दोनों के अलग होने की खबर भी आई. कहा जा रहा है कि उम्र का अंतर ही इसका कारण रहा. अनुराग की निजी जिंदगी में आए इस रिश्ते ने भी उनके जीवन के एक अलग दौर को दिखाया.
बेटी आलिया कश्यप बनीं दोस्त
अनुराग की बेटी आलिया कश्यप उनकी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा हैं. आलिया अनुराग की बेटी होने के साथ ही उनकी बहुत अच्छी दोस्त भी हैं. अनुराग ने कई मौकों पर बेटी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. आलिया की जिंदगी के बड़े मौकों पर भी अनुराग उनके साथ नजर आए.