Live TV
Search
Home > मनोरंजन > लाल साड़ी, लंबा सिंदूर और हाथ में सूप… तमन्ना भाटिया का बिहारी अंदाज देख फैंस बोले- छा गईं

लाल साड़ी, लंबा सिंदूर और हाथ में सूप… तमन्ना भाटिया का बिहारी अंदाज देख फैंस बोले- छा गईं

Tamannaah Bhatia chhath puja bihari look: तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का छठ पूजा स्पेशल गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हो गया है. गाने में तमन्ना पारंपरिक बिहारी लुक में सूर्यदेव को अर्घ्य देती नजर आ रही हैं. फिल्म में छठ पूजा को कहानी की अहम कड़ी के रूप में दिखाया गया है. सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर यह सुपरनेचुरल थ्रिलर 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी.

Written By:
Last Updated: September 10, 2026 15:54:13 IST

Mobile Ads 1x1

Tamannaah Bhatia chhath puja bihari look: तमन्ना भाटिया का बिहारी लुक और छठी मैया की भक्ति, ‘द वन’ के गाने ने जीता दिलबॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जल्द ही फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में एक अलग और रहस्यमयी अंदाज में नजर
आने वाली हैं. फिल्म की रिलीज से पहले इसका छठ पूजा स्पेशल गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हो गया है, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. खास बात यह है कि गाने में बिहार और पूर्वांचल के महापर्व छठ की आस्था, परंपरा और भव्यता को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है.

लाल साड़ी और लंबा सिंदूर, तमन्ना के बिहारी अंदाज ने खींचा ध्यान

‘छठी मैया’ गाने में तमन्ना भाटिया बिल्कुल पारंपरिक बिहारी लुक में दिखाई दे रही हैं. लाल साड़ी, मांग में लंबा सिंदूर और नदी किनारे सूर्यदेव को अर्घ्य देती एक्ट्रेस का अंदाज गाने की कहानी और माहौल को खास बना रहा है. गाने में छठ पूजा की रस्मों और श्रद्धा को जिस तरह दिखाया गया है, उसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

शूटिंग से पहले तमन्ना ने समझी छठ पूजा की परंपरा

तमन्ना ने इस गाने को सिर्फ एक म्यूजिकल नंबर की तरह पेश करने के बजाय इसे आस्था और परंपरा से जोड़ने की कोशिश की. शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने छठ पूजा की रस्मों, इसके धार्मिक महत्व और बिहार-पटना में इसे मनाने के तरीकों को समझा. एक्ट्रेस ने बताया कि छठ पूजा के प्रति उनके मन में पहले से सम्मान रहा है, लेकिन इस गाने के लिए जब उन्होंने इस पर्व की शक्ति और महिमा को करीब से जाना तो वह हैरान रह गईं. उन्होंने कहा कि छठी मैया के साथ उन्होंने जिस गहरे जुड़ाव को महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.

विशाल मिश्रा की आवाज में ‘छठी मैया’, कौशल किशोर ने लिखे बोल

इस खास गाने को संगीतकार विशाल मिश्रा ने कंपोज करने के साथ अपनी आवाज भी दी है. गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं, जबकि इसकी कोरियोग्राफी दिग्गज कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने की है. गाना जी म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया है.

छठ पूजा से जुड़ी है फिल्म की कहानी की अहम कड़ी

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तमन्ना भाटिया के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी पटना के पास मौजूद एक प्राचीन ‘वन देवी मंदिर’ और उससे जुड़े घने जंगलों के रहस्यमयी इतिहास के इर्द-गिर्द घूमती है. टीजर में भी एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने को मिली है, जहां प्राचीन मान्यताएं, रहस्य और अलौकिक शक्तियां कहानी को आगे बढ़ाती हैं. फिल्म में छठ पूजा को महज त्योहार के एक दृश्य के तौर पर नहीं रखा गया है, बल्कि इसे कहानी की अहम कड़ी बनाया गया है. फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

MORE NEWS