Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • दिलों का सुल्तान बना ये सिंगर! ‘तुम ही हो’ से ‘बोल दो ना जरा’ तक, इन गानों से छाया अरिजीत सिंह का जादू

दिलों का सुल्तान बना ये सिंगर! ‘तुम ही हो’ से ‘बोल दो ना जरा’ तक, इन गानों से छाया अरिजीत सिंह का जादू

Arijit Singh Songs: अरिजीत सिंह संगीत जगत को वो नाम है, जिसने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज से लोगों का दीवाना बना रखा है. उनकी दर्दभरी और प्यारभरी आवाज लोगों के अंतर्मन को छूने का काम करती है. ‘तुम ही हो’ से लेकर ‘बोल दो ना जरा’ जैसे अनगिनत सॉन्ग्स हैं, जो मन में सुकून देने का काम करते हैं. चलिए जानते हैं सिंगर के कुछ सदाबहार गाने, जो दर्शकों के दिलों में अमर हो चुके हैं. 

Last Updated: April 25, 2026 | 2:19 PM IST
Muskurane Joyful melody of resilience - Photo Gallery
1/8

मुस्कुराने

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'सिटीलाइट्स' का यह गाना मुस्कुरान काफी मशहूर है. यह सॉन्ग अरिजीत सिंह के सबसे प्रिय और मन को सुकून देने वाले रोमांटिक गीतों में से एक है.

Phir Le Aaya Dil Soulstirring melody - Photo Gallery
2/8

फिर ले आया दिल

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'बर्फी' का यह गाना 'फिर ले आया दिल' भावनाओं को उजागर करता है. इस गाने में दर्द भी है, जो लोगों का दिल जीत जीतने का काम करता है.

bol do na zara - Photo Gallery
3/8

बोल दो ना जरा

इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'अजहर' का यह गाना है. अरिजीत सिंह की आवाज में ये सॉन्ग प्रेमी जोड़ों की पहली पसंद बन गया, जिसमें इश्क के इजहार के तरीकों को खूबसूरत ढंग से शब्दों में पिरोया गया है.

Raabta song Romantic ballad - Photo Gallery
4/8

राबता

"राबता" 2012 में आई फिल्म 'एजेंट विनोद' का एक मशहूर रोमांटिक गीत है , जिसे प्रीतम ने संगीतबद्ध किया है और अरिजीत सिंह ने गाया है. इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में थे.

Teri Meri Kahaani - Photo Gallery
5/8

तेरी मेरी कहानी

फिल्म 'गब्बर इज बैक' का यह गाना लोगों के पसंदीदा गानों में से एक है. अरिजीत सिंह और पलक मुच्छल की आवाज में इस सॉन्ग ने लोगों का दिल जीत लिया.

Tum Hi Ho Heartfelt love anthem - Photo Gallery
6/8

तुम ही हो

साल 2013 में 'आशिकी 2' के इस गाने ने अरिजीत सिंह की जिंदगी ही बदल दी. इस भावुक और सदाबहार सॉन्ग 'तुम ही हो' ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया और बॉलीवुड के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित रोमांटिक गानों में से एक बन गया.

Samjhawan Soulful longing - Photo Gallery
7/8

समझांवा

वरुण धवन और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया यह गाना काफी चर्चित हुआ था.

Ae dil hai mushkil title track - Photo Gallery
8/8

ऐ दिल है मुश्किल

शक्तिशाली और काव्यात्मक, यह गीत प्रेम और विरह की जटिल भावनाओं को बखूबी दर्शाता है. अरिजीत की आवाज़ ने इस गीत को एक मार्मिक गहराई प्रदान की.

More News